JharkhandPalamuTop Story

पलामू में बीजेपी चुनाव कार्यालय विस्फोट के पीछे राजद : BJP

Ranchi : पलामू संसदीय सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके ठीक पहले बिहार की सीमा से सटे हरिहरगंज थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने दो हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया. गुरूवार की रात नक्सलियों ने हरिहरगंज थाना से महज 150 मीटर दूर ना सिर्फ भाजपा के चुनाव कार्यालय को उड़ाया, बल्कि इसी थाना क्षेत्र में तुरी गांव में बटाने नदी पर पुल निर्माण में लगी दो मशीनों को आग के हवाले कर दिया.

मजदूरों के रहने वाले झोपड़ियों में आग लगा दी. मजदूरों और कर्मियों के मोबाइल फोन भी लूट लिए. उन्होंने गोलीबारी करने के साथ-साथ पर्चे भी छोड़े और भाकपा माओवादी जिंदाबाद के नारे लगाए. इस घटना के बाद बीजेपी ने राजद पर गंभीर आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें – सीएम के विधायकी बचाने के अल्टीमेटम के बाद भाजपा विधायक हुए एकजुट, आजसू का कार्यालय का खोलने में दिया…

BJP कार्यालय को उड़ाने के पीछे राजद का हाथ

बीजेपी के कार्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि पलामू में बीजेपी कार्यालय को विस्फोट से उड़ाने के पीछे अप्रत्यक्ष रूप से राजद का हाथ है. उन्होंने कहा कि यह एक जांच का विषय है.

पार्टी को जो खबर मिल रही है, उससे साफ होता है कि इस घटना के पीछे राजद का हाथ है. कहा कि यह एक सुनियोजित तरीके से किया गया हमला है. उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव : अतिआत्मविश्वास हो सकता है कांग्रेस के लिए घातक, भितरघात से बढ़ेगी पार्टी की मुश्किलें

कांग्रेस ने आदिवासी हित की कभी सोची ही नहीं

दीपक प्रकाश ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि मीडिया में महागठबंधन के नेता अपने आप को आदिवासियों के शुभचिंतक बता रहे हैं, जबकि ऐसी बात बिलकुल नहीं है. महागठबंधन के गटक दल कांग्रेस ने पूर्व अध्यक्ष जो कि आदिवासियों का चेहरा माने जाते थे, उन्हें जलील कर उनकी कुर्सी छीन ली गयी थी.

सुखदेव भगत को जलील कर उनसे अध्यक्ष पद से उनकी कुर्सी छीन ली गयी थी. बाहर करने के बाद एक ऐसे शख्स को पार्टी की कमान सौंपी जो भौगोलिक, सामाजिक और संस्कृतिक लिहाज से झारखंड में कहीं फिट नहीं बैठता.

उन्होंने कहा कि सुखदेव भगत को पार्टी की तरफ से टिकट तो दे दी गयी. लेकिन पार्टी नहीं चाहती है कि वो जीते. टिकट देने के बाद पार्टी की ओर से एक भी राष्ट्रीय स्तर के नेता ने लोहरदग्गा का दौरा नहीं किया है. जबकि कांग्रेस में इतने बड़े-बड़े स्टार प्रचारक हैं.

इसे भी पढ़ें – रोहित शेखर हत्याकांड : पुलिस ने कहा- पत्नी अपूर्वा कर रही अजीब व्यवहार

29 को मोदी, 27 अप्रैल और तीन मई को अमित शाह झारखंड में

जानकारी देते हुए श्री प्रकाश ने बताया कि 29 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी कोडरमा जिले के जमुआ में एक आम सभा करेंगे. वहीं 27 अप्रैल को अमित शाह पलामू के मेदनीनगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. तीन मई को अमित शाह कोडरमा, खूंटी और रांची में चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे.

Related Articles

Back to top button