BokaroJharkhand

बोकारो : एनएच 23 पर ट्रक ने महिला पुलिसकर्मी को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

Bokaro : जिले के  एनएच-23 पर सेक्टर-12 थाना इलाके में उकरीद मोड़ पर 25 वर्षिय महिला पुलिसकर्मी अनिता कुमारी नाम की महिला की मौत हो गई. महिला पुलिसकर्मी की मौत लोहा लदे ट्रक से कुचलकर हो गई. दरअसल अनिता कुमारी उकरीद मोड़ पर झामुमो ऑटो से उतरकर बोकारो पुलिस लाईन जा रही थी. उसी दौरान एक लोहा लदे ट्रक ने पहले तो एक मोटरसाइकिल वाले को टक्कर मारी, उसके बाद पीछे महिला पुलिसकर्मी को चपेट लेकर भाग निकला.

इस हादसे में महिला पुलिसकर्मी का बुरी तरह कुचल गया. दुर्घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया और ट्रक ड्राइवर को पकड़ने के लिए हल्ला भी किया. वहीं उसी रास्ते से गुजर रहे झामुमो नेता मंटू यादव ने महिला पुलिसकर्मी के मौत की सूचना बोकारो पुलिस के अधिकारियों को दी. मौके पर  पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया.

इसे भी पढ़ें – पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने सजा को रखा बरकरार

जरीडीह थाना में थी पदस्थापित

मृतका अनिता कुमारी कसमार प्रखंड के मधुकरपूर गांव की रहने वाली थी. जो महिला गृह रक्षा वाहिनी में कार्यरत थी. अनिता की ड्यूटी जरीडीह थाना में ही थी. शुक्रवार सुबह वह जरीडीह थाना में डयूटी कर बोकारो पुलिस लाईन किसी काम से लौट रही थी. उकरीद मोड़ पर ऑटो से उतरने के बाद सड़क के किनारे पैदल चलकर बोकारो पुलिस लाईन की ओर बढ़ रही थी.  इसी बीच हादसा हुआ.

अभी तक उस ट्रक का पता पुलिस नहीं लगा पायी है. जबकि हादसे की खबर उसके घर वालों को पुलिस ने भेज दिया है. घर से लोग बोकारो के लिए रवाना हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें – एडीजी अनुराग गुप्ता मामला : चुनाव आयोग का पक्ष सुनने के बाद हाईकोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा

Related Articles

Back to top button