
Ranchi : रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर चंचल बस और बाइक में टक्कर हो गयी. जिससे की घटनास्थल पर ही बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. घटना तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव के समीप की है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक की टंकी फट गयी और उसकी वजह से बस में आग लग गयी. इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ेंःआजम खान और मेनका गांधी के प्रचार करने पर भी चुनाव आयोग ने लगायी पाबंदी
क्या कहना है पुलिस का
पुलिस का कहना है कि दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति का शव बस में फंस गया और वहीं जलकर राख हो गया. जिससे की उसकी पहचान नहीं हो पायी है.
बुंडू एसडीपीओ अशोक रविदास ने बताया कि बस में फंसे व्यक्ति के शव को निकालने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ेंःचुनाव आयोग के बैन के बाद अब हनुमान जी की शरण में योगी, पढ़ा चालीसा
क्या है घटना
मिली जानकारी के अनुसार रांची से जमशेदपुर की ओर जा रही चंचल बस अनियंत्रित हो गयी. जिससे की उसने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई.
टक्कर काफी जोर की थी. इसी वजह से बस काफी दूर तक बाइक को घसीटते हुए ले गई. जिससे की बाइक की टंकी फट गयी और बस में आग लग गई और देखते ही देखते और पूरे बस में फैल गयी.
स्थानीय लोगों ने दमकल और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. हालांकि दमकल की गाड़ी के घटनास्थल तक पहुंचते-पहुंचते बस जलकर खाख हो चुकी थी. घटना की वजह से आवागमन भी प्रभावित हुआ है. वहीं लोगों में घटना को लेकर आक्रोश भी देखने को मिला. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है.




