
Bengaluru: चुनाव का समय है गाहे-बगाहे नेता जी जनता के घर पहुंच रहे हैं. वोट की अपील कर रहे हैं. ऐसा ही कुछ हुआ था कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के दौरान, जब राज्य के पूर्व सीएम येदियुरप्पा एक स्लम एरिया में वोट अपील के लिए पहुंची.
स्लम एरिया के एक परिवार में पूर्व सीएम साहब ने एक रात गुजारी, लेकिन ये एक रात की मेजबानी उस परिवार को इतनी महंगी पड़ी कि वो आज भी इसका कर्ज चुका रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः यूपीः बालियान ने बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग का लगाया आरोप, कैराना सांसद ने बताया बदतमीज
कर्जदार बना गयी मेजबानी
चलिए तफसील से बताते हैं पूरी कहानी. पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान स्लम एरिया में रहनेवाली इंद्राणी नाम की महिला के घर में बीजेपी के वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा ने एक रात गुजारी थी. तत्कालीन सीएम के घर आने से इंद्राणी का परिवार तो मशहूर हो गया. लेकिन उन्हें इसकी कीमत भी चुकानी पड़ी.
दरअसल, बेंगलुरु सेंट्रल कॉन्स्टीट्यूएंसी के लक्ष्मीपुरा स्लम एरिया में येदियुरप्पा के आने को लेकर तैयारी की गई थी. कार्यकर्ताओं ने घर की साफ-सफाई से लेकर इंडियन टॉयलेट्स को बदलकर वेस्टर्न स्टाइल वाला बना डाला.
इसे भी पढ़ेंः 1.36 अरब के करीब पहुंची भारत की जनसंख्या, हर साल 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी: रिपोर्ट
इस परिवार का दावा है कि येदियुरप्पा तो रुककर चले गए, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कमोड वाले पश्चिमी शैली के टॉयलेट को फिर से देशी शैली के शौचालय में नहीं बदला. हां इस परिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कुछ पैसे जरूर दिये थे.
पांच फीसदी ब्याज पर लिया कर्ज
बार-बार बोल कर हार चुके परिवार को आखिरकार ब्याज पर रुपये उधार लेने पड़े. पांच फीसदी ब्याज दर पर 12000 रुपये का कर्ज लेकर परिवार ने शौचालय को पूर्ववत भारतीय शैली का कराना पड़ा.
इंद्राणी ने बताया कि टॉयलेट को भारतीय शैली में बदलवाने में 15 हजार रुपये खर्च हुए. जिसमें से महज तीन हजार बीजेपी की ओर से दिये गये.
और बाकी के 12 हजार के लिए पांच फीसदी ब्याज पर कर्ज लिया. घरेलू कामकाज और ऑटो चलाकर अपना गुजारा करनेवाले इस परिवार के लिए 12 हजार कोई छोटी-मोटी रकम नहीं है. किस्त-दर-किस्त ये परिवार उस कर्ज को चुका रहा है.
इसे भी पढ़ेंः मुरी कॉस्टिक पौंड हादसाः हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने बंद किया प्लांट से उत्पादन
छोटी सी बात को तूल दे रही कांग्रेस- बीजेपी
12 हजार की रकम इंद्राणी और उसके परिवार के लिए भले ही बहुत बड़ी बात हो, लेकिन बीजेपी नेता के लिए य़े एक छोटी-सी बात है. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए स्थानीय बीजेपी सांसद पीसी मोहन का मानना है कि विपक्ष बेवजह इस छोटी सी बात को तूल दे रहा है.
उनकी मानें तो उस परिवार ने खुद ही येदियुरप्पा के घर आने को लेकर ऑफर किया था. अब कांग्रेस वाले इसे इशू बना रहे हैं. अगर वाकई कुछ बात होगी तो वो देखेंगे.
इसे भी पढ़ेंः नक्सल हमलों और बहिष्कार के बीच बस्तर लोकसभा संसदीय सीट के लिए मतदान जारी




