
Muzzafarnagar: 17वीं लोकसभा के पहले चरण के लिए वोटिंग आज हो रही है. कड़ी सुरक्षा के बीच देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है.
वहीं यूपी के मुजफ्फरनगर में भी वोटिंग हो रही है. यहां से बीजेपी के प्रत्याशी संजीव बालियान ने फेक वोटिंग का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ेंः 1.36 अरब के करीब पहुंची भारत की जनसंख्या, हर साल 1.2 फीसदी की बढ़ोतरी: रिपोर्ट
बुर्के पर उठाये सवाल
उन्होंने कहा कि वोटिंग के दौरान बुर्का में आने वाली महिलाओं की जांच नहीं की जा रही है. बोगस वोटिंग का आरोप लगाते हुए बालियान ने कहा कि अगर इस पर रोक नहीं लगाई गई तो मैं दोबारा चुनाव की मांग करूंगा.
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से संजीव बालियान 2014 में पहली बार सांसद बने थे. इस बार उनके सामने गठबंधन के प्रत्याशी आरएलडी प्रमुख अजित सिंह मैदान में हैं.
इसे भी पढ़ेंः नक्सल हमलों और बहिष्कार के बीच बस्तर लोकसभा संसदीय सीट के लिए मतदान जारी
बदतमीज हैं बालियान
लोकसभा चुनाव में कैराना सीट से सांसद तबस्सुम हसन भी वोट डालने पहुंचीं. इस दौरान हसन ने संजीव बालियान के बयान पर कहा कि वो हमेशा से काफी बदतमीज रहे हैं. उन्हें मुस्लिम महिलाओं को बुर्का हटाकर वोट देने के लिए कहने का कोई अधिकार नहीं है.
कैराना से गठबंधन की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने कहा कि बुर्का हमारी संस्कृति का हिस्सा है और किसी संदेह की स्थिति में सभी का वोटर आईडी कार्ड चेक किया जाता है.
हाई प्रोफाइल सीट मुजफ्फरनगर
ज्ञात हो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट पहले चरण की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है. इस सीट पर दो पूर्व केंद्रीय मंत्रियों संजीव बालियान और अजित सिंह के बीच मुकाबला है.
बीजेपी के संजीव बालियान ने 2014 में कादिर राणा को हराकर जीत हासिल की थी. और इस बार उनका मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर अजित सिंह से है.
इसे भी पढ़ेंः मुरी कॉस्टिक पौंड हादसाः हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने बंद किया प्लांट से उत्पादन




