
Ranchi : राजधानी के कांटाटोली स्थित यूएनआइ हाइट्स नाम की एक कमर्शियल बिल्डिंग के चौथे तले पर आग लग गयी. जिसमें लाखों की संपत्ति समेत कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर खाक हो गये. आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर अग्निशमन पहुंच कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें : नगर निकायों की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई अब नया बेंच करेगा
टल गया बड़ा हादसा
राजधानी के कांटाटोली स्थित यूएनआई हाइट्स नाम की एक कमर्शियल बिल्डिंग के चौथे तले पर आग पर अगर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो आग की चपेट में पूरी बिल्डिंग आ जाती. लेकिन समय रहते ही घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से टल गयी.
इसे भी पढ़ें : सवालों के घेरे में आधी आबादी की सुरक्षा, दो महीने में 226 रेप-नाबालिग हुईं ज्यादा शिकार
एक महीने के दौरान हो चुकी है आग लगने की तीन बड़ी घटनाएं
- 21 फरवरी 2019 रांची के बूटी मोड़ स्थित एसबीआइ बैंक के ब्रांच में आग लग गयी, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी गयी.
- 22 मार्च 2019 ओरमांझी थाना के समीप बीएसएनएल टावर कैंपस में देर रात करीब 1.15 बजे भीषण आग लग गयी थी. आग लगने से कैंपस में रखे आप्टिकल फाइबर केबुल और कवर पाइपों के बंडल में आग लग गयी. आग पर काबू पाने के लिए ऑड्रे हाउस फायर स्टेशन से 3 और डोरंडा फायर स्टेशन से 2 दमकल को भेजा गया. जिसके बाद घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया .
- 28 मार्च 2019 चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव में भीषण आग लग गयी. इस भीषण आग में चटवल गांव के रहने वाले मोहम्मद जसीम का घर पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया. जिससे की घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के कारण करीब आठ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल गयी.
इसे भी पढ़ें : बुढ़मू में बालू माफिया के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई, 11 वाहन जब्त




