
Islamabad: पुलवामा अटैक को लेकर पाकिस्तान का झूठ सामने आया है. पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने जिन 22 स्थानों के बारे में बताया था, उसने उनकी जांच की है लेकिन उसे वहां कोई आतंकवादी शिविर नहीं मिला.
जांच की प्रारंभिक जानकारी की साझा
उसने नयी दिल्ली के साथ पुलवामा आतंकवादी हमलों संबंधी जांच के प्रारम्भिक निष्कर्षों को साझा करते हुए दावा किया कि इस आतंकवादी हमले के संबंध में 54 लोगों को हिरासत में लिया गया है. लेकिन उनका हमले से किसी तरह से संबंध होने का पता नहीं चला है.
इसे भी पढ़ेंःचुनाव आयोग ने मोदी सरकार के ‘इलेक्टोरल बॉन्ड्स स्कीम’ को बताया पारदर्शिता के लिए खतरा
विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान अनुरोध किए जाने पर इन स्थलों पर यात्रा करने की अनुमति देने का इच्छुक है. आगे इस कार्यालय ने कहा, ‘हिरासत में बंद 54 व्यक्तियों के खिलाफ जांच की जा रही है, लेकिन पुलवामा हमले से उनके संबंध के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है.’
नहीं मिला कोई आतंकी शिविर- पाकिस्तान
कार्यालय ने कहा, ‘इसी प्रकार भारत ने जिन 22 स्थलों के बारे में बताया था उनकी जांच की गई है. इस प्रकार के कोई शिविर नहीं हैं. पाकिस्तान अनुरोध किए जाने पर इन स्थलों पर यात्रा करने की अनुमति देने का इच्छुक है.’
इसे भी पढ़ेंः शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर
उसने कहा कि सहयोग करने की प्रतिबद्धता के मद्देनजर पाकिस्तान ने कुछ प्रश्नों के साथ अपनी जांच के प्रारंभिक निष्कर्ष बुधवार को भारत के साथ साझा किए.
भारत ने सीआरपीएफ कर्मियों पर 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में किए गए आतंकवादी हमले में जैश ए मोहम्मद की संलिप्तता के विशिष्ट ब्यौरों और पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के शिविरों के बारे में एक डोजियर पड़ोसी राष्ट्र को 27 फरवरी को सौंपा था. यह डॉजियर पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपा गया था.
इसे भी पढ़ेंःराहुल के आरोपों पर ममता का पलटवार, कहा- अभी वह बच्चे हैं




