JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : 31 मार्च तक खत्म हो जाएगी 95 प्रतिशत माइंस की लीज, बेरोजगार हो जाएंगे लाखों लोग

कोल्हान स्टोन क्रशर एंड माइंस एसोसिएशन की बैठक में जताई गई चिंता

Jamshedpur : कोल्हान स्टोन क्रशर एंड माइंस एसोसिएशन की बैठक साकची स्थित दयाल इंटरनेशनल होटल में हुई. इसमें मुख्य अतिथि केके बिल्डर के विकास सिंह, किरन कंस्ट्रक्शन के मिन्टु सिंह एवं शिवा मिनरल के उज्जवल सिंह थे. बैठक में सर्वसम्मति से चितरंजन दास उर्फ चित्तो दास को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया.
बैठक में कहा गया कि एक से 31 मार्च से 95 प्रतिशत लीज खत्म हो रही है, जिससे एक ही दिन में लाखों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है. लाखों की संख्या में ट्रक खड़े हो जाएंगे. इसके ड्राइवर एवं खलासी बेरोजगार हो जाएंगे. ट्रक मालिक ट्रकों की किस्त देने में असमर्थ हो जाएंगे. सरकार को भारी राजस्व का नुकसान होगा. जैसे रॉयल्टी, डीएमएफटी, सेस, जीएसटी का भारी नुकसान होगा. अगर 31 मार्च तक सभी लीजों का अवधि विस्तार नहीं किया गया तो सरकार के विकास के कार्य पूरी तरह से ठप हो जाएंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरन से जल्द ही मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

अगली बैठक 14 फरवरी को करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. तय हुआ कि एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरन से जल्द ही मिलेगा और यह मांग करेगा कि जितने भी माइंस का लीज 31 मार्च को खत्म हो रहा है, उसका अवधि विस्तार अगले 10 साल तक के लिए किया जाये, ताकि लाखों ग्रामीण बेरोजगार होने से बच सकें. बैठक में एमके मेटल के तैयब खान, अनिल श्रीवास्तव, अरविन्द ओझा, श्रीकांत मेहता, शाही आदिल, विद्याधर साहू, मनोज सिंह देव, सोमेन मंडल, पिन्टु गुप्ता, दुर्योधन गोप, प्रदीप अग्रवाल, राजेश कुमार, मोहम्मद कादिर, राशिद खान, आदि अन्य लीज धारक उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें- Jac Matric-Inter Exam 2022 : होम सेंटर पर परीक्षा लेने की अटकलों के बीच पूर्वी सिंहभूम में बनाये गये 74 सेंटर 

Related Articles

Back to top button