Sports

राज्य स्थापना दिवस पर गुमला को बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, 13-15 नवंबर को होगी बैडमिंटन प्रतियोगिता

Gumla : 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गुमला को एक बैडमिंटन कोर्ट की सौगात मिलेगी. डीसी सुशांत गौरव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फुटबॉल और हॉकी की नर्सरी गुमला में लहलहा रही है. अब यहां बैडमिंटन कोर्ट पर जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जायेगा. बैडमिंटन कोर्ट में लगाये गये उपकरण व अन्य सामग्री काफी महंगी और गुणवत्तायुक्त हैं. सभी लोग इसे अपना समझें. इसकी सुरक्षा पर भी ध्यान देंगे तो अगले 15 वर्षों तक इस कोर्ट का लोग इस्तेमाल कर सकेंगे. 13 नवंबर से 15 नवंबर तक एकल और युगल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. अलग-अलग आयु वर्ग (14-30, 31-50, 51-65) के अलावा ओपन कोटि तथा जिले के अधिकारी और कर्मचारी भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं.

उद्घाटन मैच 13 नवंबर को 11 बजे से होगा. जबकि समापन 15 नवंबर को संध्या चार बजे किया जायेगा. इसके लिए पंजीयन नौ नवंबर से 12 नवंबर तक होगा. सभी वर्ग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. डीसी ने जानकारी देते कहा कि खेल उपकरण जिला प्रशासन द्वारा स्थापित खेल बैंक को उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते कहा कि वे खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को उजागार करें. प्रेस वार्ता में उप विकास आयुक्त हेमंत सती, एसडीओ रवि जैन, सहायक दंडाधिकारी आशीष, डीपीआरओ संजय कुमार, डीएसओ हेमलता बून, एडीएफ एलिना दास आदि भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पाकुड़ में 566 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Related Articles

Back to top button