
New Delhi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गयी है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा बंगाल में कोई दमदार इमेज वाले शख्स को अपनी पार्टी से जोड़ने में जी जान से जुटी है.
इस कोशिश में बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को अपने खेमे में शामिल करने में सफल भी रही है. भाजपा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को भी लाने के पूरा जोर लगा रही है. इस वजह से दादा की राजनीति पारी शुरू करने की अटकलें काफी तेज हैं.
वहीं सोमवार को सौरव गांगुली ने ‘आजतक’ से खास बातचीत में अपने राजनीतिक सफर के आगाज का संकेत दिया. हालांकि सौरव गांगुली ने अभी खुलकर ये स्वीकार नहीं किया है कि वो राजनीतिक पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं.
जब उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या वो अब राजनीतिक पारी का आगाज करने जा रहे हैं तो इस सौरव गांगुली ने जवाब देते हुए कहा कि जीवन ने मुझे कई अवसर दिए हैं, देखते हैं आगे क्या होता है.
इससे पहले रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के चुनावों का आगाज करते हुए एक चुनावी रैली को संबोधित किया था.
आपको बता दें कि इस रैली में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बीसीसीआई अध्यिक्ष सौरव गांगुली के शामिल होने के भी कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पीएम मोदी की इस रैली में शामिल नहीं हुए.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव : ममता दीदी को जोर का झटका, तृणमूल कांग्रेस के पांच विधायक भाजपा में हुए शामिल
अगर गांगुली पार्टी में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत हैः दिलीप घोष
इस मामले में जब बंगाल के भारतीय जनता पार्टी प्रमुख दिलीप घोष से पूछा गया था कि क्या सौरव गांगुली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि, सौरव गांगुली को लेकर जो खबरें बनाई जा रही हैं उनमें कोई दम नहीं है.
सौरव गांगुली ने अभी तक राजनीति में आने के सवाल को लेकर कुछ नहीं कहा है बीजेपी ने भी नहीं कहा है. अगर सौरव गांगुली पार्टी में शामिल होते हैं तो अच्छा है, पार्टी शामिल होने वाले लोगों का स्वागत करेगी. लेकिन इस विषय में अभी सौरव गांगुली से कोई बातचीत नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, तीन घायल, सड़क जाम
सौरव गांगुली को आया था हॉर्ट अटैक, अब हैं फिट
बीसीसीआई अध्यक्ष टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कुछ माह पूर्व हॉर्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. वहां सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई थी.
कई दिन अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी. वे अब पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं. अब एक बार फिर बंगाल की चुनावी सरगर्मियों के बीच गांगुली का नाम सुर्खियों में छाया हुआ है.
इसे भी पढ़ें : WhatsApp ला रहा है नया फीचर, अब 24 घंटे में ही ऑटोमेटिकली मैसेज डिलीट करने का ऑप्शन




