
Ranchi: कटक (ओडिशा) में चल रहे सीनियर विमेंस वनडे टूर्नामेंट में झारखंड की टीम ने पुदुचेरी टीम को 25 रनों से हरा दिया है. झारखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट गंवाकर 184 रन बनाए. इसके जवाब में पुदुचेरी की टीम 10 विकेट खोकर 159 रन ही बना पाई. झारखंड की ओर से सर्वाधिक 50 रन ऋतु कुमारी, प्रियंका लाथुरा 39 रन, निहारिका 36 रन और खुशबू कुमारी 26 ने बनाए. गेंदबाजी में प्रियंका लाथुरा को 4 विकेट, दुर्गा मुर्मू और आरती कुमारी को 2-2, शांति और देवयानी को एक-एक विकेट मिला.
इसे भी पढ़ें: राज्य स्तरीय CM आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता का उद्घाटन, रांची, धनबाद ने जीत के साथ की शुरुआत




