JamshedpurJharkhandNEWS

Jamshedpur : डिफेंस काउंसिल के रूप में 9 अधिवक्ताओं का चयन

Jamshedpur : बुधवार को पांचवें दिन भी जिला बार संघ जमशेदपुर के सभी अधिवक्ता अपने न्यायिक कार्यों से अलग रहे. इसी बीच एक बहुत ही खुशी की लहर अधिवक्ताओं के बीच में आई जिला बार संघ जमशेदपुर के कुल 9 अधिवक्ताओं का डिफेंस काउंसिल के रूप में चयन हुआ. इसमें अधिवक्ता बृजेश कुमार सिन्हा मुख्य डिफेंस काउंसिल राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं देवासी दत्ता डिप्टी डिफेंस काउंसिल और योगिता कुमारी मनोज कुमार सिंह पवन कुमार तिवारी अंकित प्रताप कुंवर रंजना कुमारी और अभिनव कुमार श्रीवास्तव का असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल में चयन हुआ. जिला बार संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अंबास्ट जीने सभी को हार्दिक बधाई दी. इस कार्यक्रम में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा परमजीत कुमार श्रीवास्तव चंदन कुमार यादव संजीव रंजन बरियार संजीव कुमार सिंह मिथिलेश सिंह अरविंद मिश्रा जन्मेजय सिंह अमित कुमार रंजन धारी सिंह के साथ-साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे. अधिवक्ताओं की हड़ताल आगामी 13 जनवरी 2023 तक जारी रहेगी सभी अधिवक्ता एक साथ जुड़कर अपने न्यायिक कार्य से अलग हैं.

Related Articles

Back to top button