NEWS

गिरिडीह में वर्क फ्रॉम होम का लालच देकर युवाओं को फंसाने वाला मास्टर माइंड समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, साइबर अपराध में अब तक 194 धराए

Giridih: नौकरी के लिए परेशान युवाओं का फायदा साइबर अपराधी भी उठा रहे हैं हालांकि पिछले पांच महीनों में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस को जरूर सफलता मिली है, जिससे इस अपराध पर नकेल कसता नजर आ रहा है. इसी क्रम में वर्क फ्रॉम होम की नौकरी का लालच देकर युवाओं को फंसाने वाले बजाज फाइनेंस कंपनी के तथाकथित कर्मी चंदन मालाकार समेत नौ अपराधियो को साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने दबोचने में सफलता पाई. पिछले 24 घंटे में पुलिस को मिली सफलता के दूसरे दिन सोमवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा और साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी साझा की.

गिरफ्तार इन नौ अपराधियों के पास से पुलिस ने 25 मोबाइल के साथ 28 सीम कार्ड, 23 एटीएम, 17 पासबुक समेत कई अन्य सामानों को भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग के गोरहर थाना इलाके के बंदासिंघा दीपक कुमार, जमुआ के परगोडीह निवासी सिकंदर राय, डुमरी के जामतारा निवासी मोहम्मद सिराज, सरिया के नगर केशवरी निवासी विकास मंडल, राजू मंडल, देवरी के अभिषेक मिश्रा, हीरोडीह के चुगलखार निवासी शैलेंद्र सिंह, जमुआ के मोती साहा और जमुआ के भूपतडीह निवासी चंदन मालाकार शामिल है.

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी दीपक कुमार शर्मा और डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी युवाओं को वर्क फ्रॉम होम की नौकरी का लालच देकर उनकी गढ़ाई कमाई को ठगा करते थे बल्कि, गूगल सर्च इंजन पर फिट नंबर पर भी कॉल कर सेक्सटाशन का शिकार बनाया करते थे. एसपी के अनुसार इस गिरोह का मास्टर माइंड खुद जमुआ का चंदन मालाकार ही था, जो गिरोह को गाइड करता था. फिलहाल, पिछले पांच महीने में पुलिस ने जिले के साथ कई दूसरे जिले से 194 साइबर अपराधियो को जेल भेज चुकी है.

Related Articles

Back to top button