Ramgarh

रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

Ramgarh: मिलन होटल सभागार में रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह उपस्थित थी. बैठक में जिला अन्नू विश्वकर्मा द्वारा आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित तमाम महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों अभिनंदन किया गया. उपस्थित सभी महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि पूरे झारखंड में दौरा कर महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है. उसी कड़ी में आज मेरा रामगढ़ में आगमन हुआ. उपस्थित महिला कांग्रेस के सदस्यों से संगठन को मजबूत करते हुए कांग्रेस पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ सदर अस्पताल को सांसद जयंत सिन्हा ने सौंपा ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं को हर मोर्चे पर बना रहे हैं बेहतर

महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनु विश्वकर्मा के कार्यों को देखते हुए उन्हें झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव बनाने की घोषणा तथा रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर मंजू जोशी की नाम की घोषणा करते हुए उन्होंने उम्मीद जाहिर की इनके मनोनयन के बाद संगठन और मजबूत होगा. कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुन्ना पासवान ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस उनके नेतृत्व में और भी मजबूत होगा.

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पिंकी सिंह झारखंड प्रदेश महासचिव अनीता सिन्हा रामगढ़ जिला महिला अध्यक्ष मंजू जोशी नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अनु विश्वकर्मा प्रदेश सचिव मीणा सरकार जिला प्रवक्ता मुकेश यादव जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान कांग्रेस सेवा दल के नगर अध्यक्ष जेके अग्रवाल महिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष पिंकी राय उर्मिला देवी रिंकी देवी हेमा अधिकारी मंजू देवी निशा कुमारी सुनीता देवी लोमा देवी नंदा देवी रिंकू देवी मुन्नी देवी फुलमतिया देवी संगीता देवी मधु देवी शांति देवी रेखा देवी काली देवी शोभा देवी राधा देवी संजू देवी बबलू विश्वकर्मा इत्यादि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button