
Ranchi: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. निदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के श्रीनिवासन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव ग्रामीण विकास विभाग झारखंड रांची के पद पर नियुक्ति एवं पद स्थापित किया गया है श्री श्रीनिवासन अगले आदेश तक अपने कार्य के साथ सचिव ग्रामीण कार्य विभाग रांची तथा निदेशक श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. सचिव ग्रामीण विकास विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित चंद्रशेखर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग रांची के पद पर नियुक्ति एवं पद स्थापित किया गया है. श्री चंद्रशेखर अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक जुडको तथा प्रबंध निदेशक ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल रांची, अतिरिक्त प्रभार मेदिनी नगर प्रमंडलीय आयुक्त बालकिशुन मुंडा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त पलामू प्रमंडल मेदिनी नगर के पद पर अपनी ही वेतनमान में नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है. विशेष सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अंजनी कुमार मिश्रा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिण छोटा नागपुर प्रमंडल रांची के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया है. अपर सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड सुनील कुमार. 2 को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ उत्पाद आयुक्त झारखंड रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत फैज अक अहमद मुमताज को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. प्रबंध निदेशक झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची के पद पर स्थापित वरुण रंजन को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ खान आयुक्त झारखंड रांची का प्रभार दिया गया है. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत हिमांशु मोहन को अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. श्री मोहन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ संयुक्त सचिव खान एवं तत्व विभाग रांची तथा मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी तेजस्विनी परियोजना झारखंड रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.




