
Aurangabad : जिले में रामनवमी को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है . इसी का परिणाम है कि यहां के 70 वांटेड को जिलाबदर किया गया है. वही दो हजार संदिग्धों को 107 का नोटिस थमाया गया है. रामनवमी जुलूस में बाइक और साइकिल जुलूस पर सख्त प्रतिबंध लगाया है. इसकी उल्लंघन करने वाले तत्काल गिरफ्तार किए जाएंगे और उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
यही नहीं शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात रहेगी. चप्पे-चप्पे पर वीडियो कैमरा लगाया जाएगा. सोशल मीडिया पर नजर रहेगी.
इसे भी पढ़ें : सिदगोड़ा के श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन, धर्मप्रेमियों ने लिया भजन का आनंद
बिल्डिंगों पर स्पेशल जवान होंगे तैनात
डीएम सौरभ जोरवाल व एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क किनारे सभी बिल्डिंगों पर स्पेशल जवान तैनात रहेंगे. जो सड़कों पर हर गतिविधि को देखेंगे. जबकि आसमान से निगरानी के लिए दर्जनभर ड्रोन आसमान से चौकसी करेंगे. जरा सी भी गड़बड़ी दिखने पर तुरंत वहां पर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : सीपीआइएम के महाधिवेशन में बेरोजगारी, महंगाई समेत कई मुद्दों पर जारी किया गया प्रस्ताव
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं
सदर एसडीओ विजयंत कुमार ने बताया कि रामनवमी जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस है. सोशल मीडिया पर पूरी नजर है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर 153 ए व 505 के तहत तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करेगी. यह धारा गैर जमानतीय है.
यही नहीं जुलूस में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा. रामनवमी व रमजान शांति और भाईचारे का त्योहार है. सभी शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं.
इसे भी पढ़ें : गंगा नदी में नाव डूबने से तीन युवक लापता, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी




