JharkhandRanchi

सीपीआइएम के महाधिवेशन में बेरोजगारी, महंगाई समेत कई मुद्दों पर जारी किया गया प्रस्ताव

Ranchi: शनिवार को सीपीआइएम के राष्ट्रीय महाधिवेशन का चौथा दिन रहा. इस दौरान आम मुद्दों से संबधित प्रस्ताव पारित किया गया. जिसमें पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ देशव्यापी विरोध कार्रवाई आयोजित किए जाने, बेरोजगारी का संकट, धर्मनिरपेक्षता पर जारी हमलों के खिलाफ, अमरीका की ओर से घोषित आर्थिक प्रतिबंधों और नाकाबंदी के खिलाफ, महिलाओं और दलितों पर बढ़ते हमले और नेशनल मोनेटाइजेशन पाईप लाइन के नाम पर देश की संपदा की लूट के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गये.

राजनीतिक प्रस्ताव के बहस में शामिल हुए समीर दास

महाधिवेशन मे राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया. जिसकी बहस में झारखंड से समीर दास मौजूद रहे. इसकी जानकारी देते हुए दास ने बताया कि राजनीतिक प्रस्ताव में देश भर के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गयी. प्रस्ताव पारित करने के पहले कई संशोधन किये गये. महाधिवेशन के चौथे दिन केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस के पूर्व यूनियन मंत्री के. बी. थामस मौजूद रहे. जानकारी हो कि महाधिवेशन का आयोजन केरल के कन्नूर में किया गया है.

इसे भी पढ़ें : मोतिहारी कोर्ट ने शराबबंदी पर संशोधित कानून के तहत 15 आरोपियों को सजा सुनाई

Related Articles

Back to top button