BiharNEWS

गंगा नदी में नाव डूबने से तीन युवक लापता, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी

Patna: मनेर में शानिवर को गंगा नदी में नाव डूबने से तीन लोग लापता हो गए हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी गंगा घाट पर खेती के लिए दियारा जा रहे थे. नाव पर कई लोग सवार थे. अचानक नाव डूब गयी. नाव पर सवार तीन युवक लापता हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई

एसडीआरएफ की टीम लापता युवकों को खोजने में जुटी है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ब्रह्मचारी गांव का रहने वाला कौशल और अमीत अपने एक अन्य साथी के साथ हर रोज की तरह गंगा नदी पार करने के लिए छोटी नाव पर सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच तेज धारा होने के कारण उनकी छोटी नाव बीच नदी में पलट गई. नाव गंगा नदी में पलटने के बाद तीनों युवक डूबकर लापता हो गए हैं. हालांकि अब तक तीनों का शव नहीं बरामद किया जा सका है.

इसे भी पढ़ें : मोतिहारी कोर्ट ने शराबबंदी पर संशोधित कानून के तहत 15 आरोपियों को सजा सुनाई

Related Articles

Back to top button