Crime NewsGiridihJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

मातृत्व योजना के नाम पर और टीमव्यू समेत कई मोबाइल एप के जरिए ठगी करने वाले 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए निगल गया था सिम

Giridih: जिले के साइबर थाना पुलिस ने सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से 27 मोबाइल फोन और 32 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार छह अपराधी बेंगाबाद और गांडेय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं. इन अपराधियों की पहचान अहिलयापुर के जोरासिमर गांव निवासी राजेंद्र मंडल और मानसिंह गांव निवासी राहुल मंडल, चंदन मंडल, कृष्णा साहू, भीम मंडल, बिनोद मंडल, मुकेश मंडल के रूप में हुई है. शनिवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी. इस मौके पर साइबर डीएसपी संदीप सुमन के अलावा कई अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे.

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि इन अपराधियों को गांडेय और बेंगाबाद के सुनसान इलाके में छापेमारी कर उस समय गिरफ्तार किया जब सभी किसी अपराध को अंजाम दे रहे थे. इस दौरान पुलिस से सबूत छुपाने के मकसद से एक अपराधी भीम मंडल ने कुछ सिम कार्ड को निगल लिया. जिसे बाद में डॉक्टरों की मदद से बाहर नकलवाया गया. गिरफ्तार अपराधी अलग अलग तरीके से लोगों से पैसों की ठगी किया करते थे.

ऐसे होती थी ठगी, गर्भवती महिलाएं होती थी निशाना

साइबर अपराधी मुख्य रूप से जिले के गर्भवती महिलाओं को कॉल कर उन्हें मातृत्व योजना का लाभ दिलाने के नाम पर झांसा देकर उनके बैंक खातों से ठगी कर लिया करते थे. इसके लिए इन अपराधियों ने अल्पेमिक्स, एनीडेस्क और टीमव्यू समेत कई एप इंस्टाल कर रखा था, जिसके सहारे अपराधी ठगी किया करते थे. इसके अलावा कई ऐसे रेंडम नंबर को भी अपराधियों ने कॉल कर बिजली बोर्ड का फर्जी अधिकारी बनकर बकाया का भुगतान नहीं करने पर कनेशकन कट जाने की धमकी देकर उन्हें ठगते थे. इसके लिए अपराधी बिजली मित्र एप का भी सहारा लिया करते थे. बताते चलें कि अब तक 57 अपराधियों को गिरिडीह साइबर पुलिस दबोच चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button