Corona_UpdatesNational

Maharashtra: संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार के पार, ठाणे के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना केस ने बढ़ाई परेशानी

Thane (Mumbai): देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार पर बेक्र नहीं लग रही है. वहीं देश का महाराष्ट्र राज्य इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है. महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 14 हजार से अधिक है. वहीं राज्य के ग्रामीण इलाकों में कोरोना केस की बढ़ती संख्या ने सरकार और पुलिस-प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है.

इसे भी पढ़ेंः#Corona : गढ़वा में दो मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी आयी निगेटिव, लिया जायेगा तीसरा सैंपल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के ग्रामीण इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुयी है और पिछले दो दिनों में 16 लोगों में इसकी पुष्टि हुयी है . स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

ठाणे के ग्रामीण इलाकों में बढ़ रहा संक्रमण

जिला स्वास्थ्य अधिकारी मनीष रेंगे ने बताया कि इससे पहले जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक या दो मामले ही सामने आते थे लेकिन पिछले दो दिनों में 16 लेागों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है.

उन्होंने बताया कि वायरस के संक्रमण के मामलों में इस वृद्धि के लिये पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को जिम्मेदार माना जा सकता है जो मुंबई में काम करते हैं और सप्ताहांत में अपने गांव लौट कर आते हैं.

उन्होंने बताया कि अकेले बदलापुर में कम-से-कम आठ पुलिसकर्मियों में वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. इन मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः#6th Jpsc : अपन-अपने घरों में प्लेकार्ड के साथ 5 मिनट तक थाली, घंटी बजा कर विरोध जतायेंगे छात्र, JPSC का पुतला भी फूंकेंगे

इस बीच कल्याण डोम्बिवली नगर निगम की सीमा में सोमवार को 18 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई. निगम की जनसंपर्क पदाधिकारी माधुरी फोपाले ने इसकी जानकारी दी. माधुरी ने बताया कि तीन मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी, जिसमें डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल है.

खबरों के अनुसार ठाणे जिले में कुल 1278 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 33 मरीजों की मौत हो चुकी है. पड़ोसी पालघर जिले में कोरोना वायरस के कुल मामले 179 हो गये हैं जिनमें से दस की मौत हो चुकी है. आंकड़ों के अनुसार ठाणे शहर में कोरोना वायरस के 412 मामले, नवी मुंबई में 348, कल्याण में 213, मीरा भयंदर में 181 जबकि ठाणे देहात में 47 मामले सामने आ चुके हैं .

मुंबई में 9310 संक्रमित

मुंबई में बीते 24 घंटे में 510 नए केस सामने आए हैं, जबकि 18 की कोरोना से मौत हो चुकी है. मुंबई में वायरस अबतक 361 की जान ले चुका है और 9310 लोग संक्रमित हैं.

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार 500 के पार जा चुका है और 583 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 46 हजार 433 कंफर्म केस की पुष्टि हो चुकी है. इसमें 1568 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. राहत की बात है कि रिकवरी रेट 27 फीसदी के करीब पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ेंःRTI से काटे करप्शन की जड़ें, नाजायज उपयोग से कट सकता है सूचना कानून का गला: हिमांशु शेखर चौधरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button