JharkhandRanchi

रिम्स से चोरी हुआ बच्चा बरामद, महिला चोर गिरफ्तार

Ranchi : रिम्स से चोरी हुए बच्चे को बरामद कर लिया गया है. बच्चे को बिहार से बरामद किया गया है. 21 अक्टूबर को रिम्स अस्पताल से एक नवजात बच्चे को एक महिला ने चोरी कर लिया था. नवजात शिशु को बिहार के वैशाली जिला के राघोपुर से बरामद कर लिया गया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने बच्चे को चोरी करनेवाली महिला रजनी माला को गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि 21 अक्टूबर की रात रविता देवी नाम की महिला अपने बच्चों को लेकर रिम्स पहुंची थी. बच्चे के इलाज के क्रम में जब इंजेक्शन दिलवाने के लिए रविता देवी रिम्स में खड़ी थी इस दौरान उसके ठीक बगल में रजनी माला भी मौजूद थी. बच्चों की मां ने रजनी को मासूम को पकड़ने के लिए दिया और इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी महिला बच्चों को लेकर रिम्स फरार हो गई. अपने मासूम बच्चे की चोरी होने के बाद परेशान रविता देवी ने बरियातू थाना में अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया. 21 अक्टूबर को जब रिम्स का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तब रजनी माला की पहचान हुई. टेक्निकल सेल की मदद से यह जानकारी मिली कि आरोपी महिला बिहार की रहने वाली है. जिसके बाद बिहार पुलिस की मदद से रांची पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित मुक्त करवा लिया. इसके साथ ही आरोपी महिला को भी शिकंजे में ले लिया.

Related Articles

Back to top button