
Palamu: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी जीतू पाल तथा शिशुपाल नामक व्यक्ति गोविंद प्रसाद के खेत में भेड़ चरा रहे थें. बीते शनिवार शाम 7 बजे के करीब चरवाहे के साथ 6 युवकों ने मारपीट कर जीतू पाल का बायां पैर को तो[ तथा रुपये लेकर फरार हाे गए. हरिहरगंज थाना को दिए आवेदन में भेड़ पालक ने रविवार को बताया कि उक्त दोनों भेड़ पालक पचमो गांव निवासी गोविंद प्रसाद के खेत में भेड़ चरा रहे थे. तभी 6 युवक उन लोगो के पास लाठी से लैस होकर आए और उन लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए 9 हजार नगद रुपए तथा पांच भेड़ को जबरन उठाकर ले गए. मारपीट में जीतू पाल का बायां पैर पर टूट गया. जबकि शिशुपाल का दाये हाथ में गंभीर चोटे आई है. उन लोगों के पास लाठी, डंडे के अलावे पिस्टल भी था. घायल शिशुपाल तथा जीतू पाल ने बताया की मारपीट में शामिल तीन व्यक्ति को उन लोगों ने पहचान कर ली है. जिसमें बिगन यादव, कृष्ण यादव तथा अरविंद यादव सभी पचमो गांव निवासी हैं. तथा तीन और व्यक्ति थे, जिन्हें नहीं पहचान सके घायल जीतू पाल तथा शिशुपाल ने प्रशासन से जांचों उपरांत उचित कार्रवाई करने की मांग की है. मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.




