BiharCorona_Updates

बिहार में #TabligiJamat से जुड़े 57 विदेशी गिरफ्तार

Patna: बिहार के विभिन्न जिलों से पुलिस ने तबलीगी जमात से जुड़े 57 विदेशी नागरिकों को वीजा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया.

ये सभी टूरिस्ट वीजा पर भारत आये थे. सभी धर्म का प्रचार करते पाये गये जिसके बाद उन्हें पकड़कर उनकी कोरोना जांच करायी गयी. जांच के बाद सभी को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया था. 

पटना से 17 गिरफ्तार

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी कुल 17 लोग पर्यटन वीजा पर भारत आये थे और वीजा नियम का उल्लंघन करते हुए धार्मिक प्रचार कार्य कर रहे थे. उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी और उन्हें जेल भेज दिया गया है. 

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को पुलिस ने इन लोगों को पटना के दीघा और फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से हिरासत में लेकर उनकी पटना एम्स में मेडिकल जांच करायी थी और कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाये जाने पर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर क्वॉरेंटाइन में रखा गया था.

इसे भी पढ़ें- #TabligiJamaat: मौलाना साद समेत 7 पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज, 1900 विदेशी जमातियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस 

किशनगंज से 10 गिरफ्तार

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने बताया कि टूरिस्ट वीजा पर यहां 10 इंडोनेशिया और एक मलेशिया के नागरिक आये थे. वीजा नियम का उल्लंघन किये जाने और किशनगंज आने की स्थानीय पुलिस को जानकारी नहीं देने के मामले में इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. साथ ही उन्हें गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

उन्होंने कहा कि 31 मार्च को इनकी मेडिकल जांच करायी गयी थी जिसकी रिपोर्ट चार दिनों के बाद और जांच में सभी में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया था. आशीष ने कहा कि इन विदेशी लोगों को एहतियात के तौर पर एक स्थानीय मस्जिद में क्वॉरेंटाइन कर रखा गया था. 

इसे भी पढ़ें- एक नजर में जानें कि किन-किन सेवाओं को लॉकडाउन में 20 अप्रैल से सरकार ने दी है छूट

अररिया से 18 विदेशी गिरफ्तार

बिहार के अररिया जिला में वीजा के नियमों का उल्लंघन के आरोप में तबलीगी जमात से जुडे 18 विदेशियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक धूरत सायली ने बताया कि गिरफ्तार किये गये विदेशियों में नौ मलेशियाई और नौ बांग्लादेशी शामिल हैं.

इनमें से नौ मलेशियाई नागरिकों के खिलाफ अररिया नगर थाने में, नौ बांग्लादेशी नागरिक के विरूद्ध नरपतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. दिल्ली से अररिया पहुंचे इन मलेशियाई नागरिकों की 24 मार्च को मेडिकल जांच करायी गयी थी और उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये गये थे.

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज से अररिया पहुंचे नौ बांग्लादेशी नागरिकों की भी मेडिकल जांच करायी गयी थी और उनमें भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाये गये थे और उन्हें गत चार मार्च से ही नरपतगंज के रेवाही मस्जिद में क्वॉरेंटाइन कर रखा गया था.

अररिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी पुष्कर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी विदेशी नागरिकों की मेडिकल जांच करायी गयी है. सभी को अदालत में पेश किया जाएगा.

बक्सर जिले से 11 गिरफ्तार

बक्सर जिले से पुलिस ने जमात में शामिल रहे 11 विदेशी नागरिकों को वीजा नियम का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया है जिनमें सात इण्डोनेशिया और चार मलेशिया के निवासी हैं.

बक्सर के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि सभी विदेशियों की मेडिकल जांच कराये जाने के बाद उन्हें एक स्थानीय होटल में क्वॉरेंटाइन करके रखा गया था. 

इसे भी पढ़ें- #Lockdown2 को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन, रेल-बस-फ्लाइट्स बंद, सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button