
New Delhi: वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए देश में हर उपाय किये जा रहे हैं. पहले 21 दिनों के लॉकडाउन के बाद उसे फिर से 3 मई तक बढ़ाया गया है. हालांकि लॉकडाउन 2.0 के दौरान 20 अप्रैल से कुछ सेवाओं में छूट दी गयी है.
इसे लेकर गृह मंत्रालय की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गयी है. गाइड लाइन में बताया गया है कि घरेलू उड़नों पर फिलहाल पाबंदी जारी रहेंगी. इसके साथ ही मेट्रो और बस सेवा भी फिलहाल नहीं चलेंगी. साथ ही कई अन्य सेवाओं में किस तरह की पाबंदी या छीट रहेगी इसे यहां जानें.
इसे भी पढ़ें – मीटर रीडिंग में न हो कोई परेशानी, जीरो कॉस्ट में JBVNL बना रहा सेल्फ बिलिंग एप
किन-किन सेवाओं में रहेगी छूट
- लॉकडाइन के पहले 21 दिनों के चरण की तरह ही 3 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के दूसरे चरण में भी हेल्थ सर्विसेज चालू रहेंगी.
कृषि और पशुपालन उद्योग के क्या-क्या रहेगी छूट
– खेती से जुड़ी सभी गतिविधियां जारी रहेंगी, किसानों और कृषि मजदूरों को हार्वेस्टिंग से जुड़े काम करने की छूट दी गयी है.
- कृषि उपकरणों की दुकान, उनकी मरम्मती के अलावा स्पेयर पार्ट्स की दुकान भी खुली रहेंगी
- खाद, बीज, कीटनाशकों के निर्माण और वितरण की गतिविधियों की सेवा चालू रहेंगी, इनकी दुकानें भी खुली रहेंगी.
- कटाई से जुड़ी मशीनों (कंपाइन) के एक राज्य से दूसरे राज्य में मूवमेंट पर कोई रोक नहीं रखी गयी है.
- मछली पालन से जुड़ी गतिविधियां और ट्रांसपोर्ट चालू रहेंगी.
- दूध और उससे बने उत्पादों के प्लांट और इनकी सप्लाई चालू रहेगी
- मवेशियों के चारा से जुड़े प्लांट, रॉ मटिरियल्स की सप्लाई जारी रहेंगी
जानें इंडस्ट्रीज को लॉकडाउन में मिली है छूट
- ग्रामीण क्षेत्रों में (जो म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन या म्यूनिसिपलिटी के अंदर ना आयें) काम करने वालों उद्योगों को छूट दी गयी है.
- स्पेशल इकोनॉमिक जोन में मैन्यूफैक्चरिंग और दूसरे औद्योगिक संस्थानों, निर्यात से जुड़ी इकाइयों को कई शर्तों के साथ छूट मिली है, यहां ये उद्योग अपना काम शुरू कर सकते हैं.
- लेकिन उन्हें अपने वर्कर्स को परिसर में ही ठहराने का भी इंतजाम करना होगा. साथ ही उन्हें कार्यस्थल पर लाने की जिम्मेदारी भी निय्कुत करने वाले की ही होगी और सोशल डिस्टेसिंग का इस दौरान पालन करना होगा.
- दवा, फार्मा, मेडिकल डिवाइसेज के साथ ही जरूरी सामान के निर्माण और रॉ मटिरियल्स से जुड़ीं इकाइयों को छूट रहेगी.
- ग्रामीण क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को काम करने की छूट
- आईटी हार्डवेयर के निर्माण की इजाजत दी गयी है
- पैकेजिंग मटिरियल्स की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स को छूट दी गयी है.
- जूट इंडस्ट्री को छूट, अलग-अलग शिफ्ट में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए काम करना होगा.
- ग्रामीण इलाकों में ईंट भट्ठों को इस बार छूट दी गयी है.
इन निर्माण कार्यों को दी गयी है छूट
- सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्य में छूट दी गय़ी है, जहां भीड़ नहीं होनी चाहिए
- सड़क निर्माण, सिंचाई परियोजनाओं, बिल्डिंग निर्माण को छूट दी गयी है
- ग्रामीण क्षेत्र में सभी तरह के इंडस्ट्रियल प्रॉजेक्ट्स (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों समेत) को छूट मिली है
- रीन्यूएबल एनर्जी के निर्माण को छूट दी गयी है
- शहरी क्षेत्रों में भी कंस्ट्रक्शन के काम में छूट है, लेकिन सिर्फ उन्हीं को ये छूट रहेगी जहां की साइट पर ही वर्कर उपलब्ध हैं.
बैंकिंग, पोस्टल सर्विसेज में क्या है छूट
- बैंक शाखाएं, एटीएम, पोस्टल सर्विसेज चालू रखी गयी है
- ऑनलाइन टीचिंग और डिस्टेंस लर्निंग को प्रोत्साहित करने की बात कही गयी है
इसे भी पढ़ें – #Lockdown को भूले तो रांची पुलिस ने दिखाए तेवर, काटे करीब 1 करोड़ के चालान
ग्रामीण रोजगार के लिए जानें क्या है छूट
- मनरेगा के काम के लिए इजाजत रहेगी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करते हुए
- मनरेगा में सिंचाई और वॉटर कंजर्वेशन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी
- इमर्जेंसी में प्राइवेट गाड़ियों के मूवमेंट को शर्तों के साथ इजाजत दी गयी है
- इमर्जेंसी की हालत में फोर वीलर में ड्राइवर के अलावा सिर्फ एक ही व्यक्ति जा सकेगा.
- दुपहिया पर सिर्फ एक ही शख्स यानी उसका चालक सवार हो सकता है, इसका उल्लंघन किय़ा तो जुर्माना देना होगा
- कोई शख्स क्वारंटीन किया गया है और यदि नियमों का उल्लंघन करता है तो आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जायेगी.
- तेल और गैस सेक्टर का ऑपरेशन चलता रहेगा, इनसे जुड़ीं ट्रांसपोर्टेशन, डिस्ट्रिब्यूशन, स्टोरेज और रिटेल से जुड़ी गतिविधियां भी चलती रहेंगी
इन-इन चीजों के ट्रांसपोर्टेशन को मिली है छूट
- गुड्स/कार्गो की लोडिंग-अनलोडिंग के काम को छूट
- जरूरी सामानों जैसे पेट्रोलियम और एलपीजी प्रोडक्ट्स, दवाओं, खाद्य सामग्रियों के ट्रांसपोर्टेशन को इजाजत दी गयी है
- सभी ट्रकों और गुड्स/कैरियर वीइकल्स को छूट रहेगी, एक ट्रक में 2 ड्राइवर के अलावा एक हेल्पर रखने की इजाजत
- इस बार ट्रकों की मरम्मत की दुकानों को भी छूट मिली है, हाईवेज पर ढाबा भी खोलने की इजाजत ताकि खाने की दिक्कत न हो
- रेलवे की मालगाड़ियों को छूट बरकरार है
- सभी जरूरी सामानों की सप्लाई चेन की इजाजत दी गयी है
दुकानें जिनको मिली है छूट
- किराना की दुकानों, राशन की दुकानों, फल, सब्जी, मीट, मछली, पोल्ट्री, खाद्यान्न, डेयरी और मिल्क बूथ, मवेशियों के चारे की दुकानों की छूट बरकरार रखी गयी है
- प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को छूट, डीटीएच और केबल सर्विस को भी इजाजत
- आईटी से जुड़ी कंपनियों को वर्कफोर्स के 50 प्रतिशत स्ट्रेंथ के साथ काम करने की इजाजत दी गयी है (जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप चिह्नित इलाकों में नहीं)
- ई-कॉमर्स कंपनियों की गतिविधियों, इनके ऑपरेटरों की गाड़ियों को छूट है, लेकिन इसके लिए इजाजत लेनी पड़ेगी.
सरकारी काम में लगे कॉल सेंटरों को भी छूट मिली है
- सरकारी काम में लगी डेटा और कॉल सेंटर सर्विसेज को छूट
- प्राइवेट सिक्यॉरिटी सर्विसेज को छूट दी गयी है.




