JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड में मौत के 52 ‘ब्लैक स्पॉट्स’, यहां से गुजरिये जरा संभल कर…

Chandi Dutta Jha

Ranchi : झारखंड की सड़कों पर 52 ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं यहां से गुजरना जानलेवा साबित हो सकता है. जरा सी असावधानी से बड़ी दुर्घटना घट सकती है. ट्रैफिक पुलिस और रोड सेफ्टी की भाषा में ब्लैक स्पॉट उसे कहते हैं जहां दुर्घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं. झारखंड के 24 जिले में 52 ब्लैक स्पॉट हैं. यहां से गुजरना खतरनाक साबित हो सकता है. इन 52 ब्लैक स्पॉट पर वर्ष 2021 और 2022 में 694 दुर्घटनाएं हुई हैं. इनमें 503 लोगों की जान गयी, जबकि 350 लोग चोटिल हुए. हालांकि हाल ही में सड़क हादसों में होनेवाली मौत व नुकसान पर नियंत्रण के लिए एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाटकर की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. इस बैठक में सड़क दुर्घटना रोकने के लिए कई दिशा निर्देश दिये गये थे. पीक आवर में ब्लैक स्पॉट की विशेष निगरानी के लिए कहा गया था. दुर्घटना के शिकार लोगों को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण दिलाये जाने की बात भी कही गयी थी. बैठक में पीसीआर, हाईवे पेट्रोलिंग तथा पुलिस वाहन से चेकिंग का निर्देश दिया गया. ताकि सड़क दुर्घटना में कमी आये.

क्या होता है ब्लैक स्पॉट

अगर सड़क के किसी खास एरिया में बार-बार दुर्घटनाएं हो रहीं हैं. या किसी जगह पर तीन साल के अंदर पांच या दस एक्सीडेंट हो जाते हैं तो उस जगह को ब्लैक स्पॉट घोषित कर दिया जाता है. इसके बाद इन जगहों पर विशेषज्ञ टीम दुर्घटना के कारणों की जांच कर इसका कारण जानने की कोशिश करती और इस पर सुझाव देती है कि कैसे इस जगह को सुरक्षित बनाया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी एंड मोरथ ने ब्लैक स्पॉट के संबंध में जो दिशा निर्देश दिये हैं उसकी लीड एजेंसी PTRI सभी सड़क नोडल निर्माण एजेंसी से पालन करवाती है और उसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ऑन रोड सेफ्टी को भेजती है.

ये हैं 24 जिले के ब्लैक स्पॉट

बोकारो- चंदनक्यारी, चास और पेटरवार 3

चतरा- सिमरिया और हंटरगंज 2

चाईबासा- चक्रधरपुर और हाटगमहरिया 2

देवघर- जसीडीह और मोहनपुर 2

धनबाद- राजगंज, गोविदन्दपुर और निरसा 3

दुमका- हंसडीहा और जरमुंडी 2

गढ़वा- गढ़वा टाउन और रमना 2

गिरीडीह- बेगाबाद 1

गोड्डा- पथरगामा और गोड्डा टाउन 2

गुमला- गुमला और घाघरा 2

हजारीबाग- बरही और चौपारण 2

जमशेदपुर- बरहागोरा, घाटशिला औऱ मानगो 3

जामताड़ा- जामताड़ा 1

खुंटी- तोरपा और मुरहू 2

कोडरमा- तिलैया और कोडरमा 2

लातेहार- लातेहार, मनिका और बरवाडीह 3

लोहरदगा- कुडु और लोहरदगा 2

पाकुड़- महेशपुर और पाकुड़ 2

पलामू- चैनपुर और छतरपुर 2

रामगढ़- चुटुपालू घाटी से पटेल चौक, मांडू और गोला 3

रांची- रातू पंडरा कमरे, मेसरा से इरबा और खेलगांव से टाटीसिलवे रोड 2

साहेबगंज- बोरियो 1

सरायकेला- आदित्यपुर, गम्हरिया और चांडिल 2

सिमडेगा- सिमडेगा टाउन और कोलेबिरा 2

इसे भी पढे़ं – टेरर फंडिंग मामला: विनीत अग्रवाल की अपील पर 21 फरवरी को अगली सुनवाई

Related Articles

Back to top button