
Ranchi: झारखंड सरकार टाना भगतों के बच्चों को शिक्षित करने और रोजगार मुहैया कराने की कोशिश कर रही है. इसके लिए टाना भगत विकास प्राधिकार का भी गठन किया गया है. अब राज्य सरकार की तरफ से टाना भगतों के बच्चों के लिए 50 बेड का छात्रावास रांची में बनवाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – CBI जांच शुरू होते ही बकोरिया से कांड से जुड़े कई अधिकारियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
पंडरा में बनेगा छात्रावास
भवन निर्माण विभाग की तरफ से यह छात्रावास बनाया जायेगा. राजस्व, भूमि सुधार और निबंधन विभाग की तरफ से छात्रावास के निर्माण को लेकर 2.56 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. राजधानी रांची के हेहल अंचल स्थित पंडरा में यह छात्रावास बनाया जायेगा. छात्रावास के लिए 50 डिसमिल जमीन भी अधिगृहित कर ली गयी है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव केके सोन ने आवंटित की गयी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भवन निर्माण विभाग से लिया है. विभाग के कार्य प्रमंडल-1 की तरफ से भवन का निर्माण किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – नोटबंदी-जीएसटी से कुछ नहीं बिगड़ा तो फिर पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त टैक्स क्यों ?
टाना भगत विकास प्राधिकार के लिए 10 करोड़ रुपये
टाना भगत विकास प्राधिकार के लिए राज्य सरकार की तरफ से 10 करोड़ रुपये पहले ही निर्गत किये गये हैं. इतना ही नहीं टाना भगतों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन्हें आवास मुहैया कराने पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है.
इसे भी पढ़ें – पहला राफेल लड़ाकू विमान सितंबर में भारत को सौंप दिया जायेगा : फ्रांसीसी राजदूत



