
Washington : जेफ बेजॉस की पूर्व पत्नी मैकेंजी बेजॉस दुनिया के टॉप 50 अमीरों की सूची में शामिल हो गयी हैं. और इसका करण तलाक है अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस की 49 वर्षीय पत्नी मैकेंजी बेजॉस का हाल ही में जेफ के साथ तलाक सेटलमेंट हुआ है. मैकेंजी पेशे से लेखिका हैं. 1993 में उनका विवाह जेफ बेजॉस के साथ हुआ था, दोनों के चार बच्चे हैं. जान लें कि शादी के एक साल बाद जेफ ने अपने गैराज से सिएटल में अमेजन की शुरुआत की थी. आज अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी है.
इसे भी पढ़ेंःअमर्त्य सेन ने कहा, बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है जय श्रीराम का नारा
मैकेंजी को अमेजन के लगभग 19.7 मिलियन शेयर मिलेंगे
दोनों के बीच हुए तलाक के एग्रीमेंट के अनुसार मैकेंजी को अमेजन के लगभग 19.7 मिलियन शेयर मिलेंगे. इस तरह कंपनी में उनकीचार फीसदी की हिस्सेदारी होगी, जिसकी कुल कीमत करीब 38.3 अरब डॉलर है. जेफ के 12 फीसदी शेयर होंगे. इसके बावजूद जेफ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने रहेंगे.जानकारी के अनुसार तलाक से मिली 38 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मैकेंजी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 22वें नंबर पर पहुंच जायेंगी,
42.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ मा हाउ तेंग अमीरों की सूची में 20वें नंबर पर हैं. हालांकि मैकेंजी ने कहा कि वॉशिंगटन पोस्ट और स्पेस फर्स ब्लू ओरिजिन में अपनी हिस्सेदारी जेफ बेजॉस को देंगी. कहा कि मैकेंजी वॉरन बफे के कार्यक्रम ‘दि गिविंग प्लेज’ में आधी राशि दान करेंगी. जान लें कि वारेन बफे ने बिल और मेलिंडा गेट्स के साथ मिलकर 2010 में इस संस्था की स्थापना की थी. मैकेंजी के इस फैसले की बेजॉस ने भी सराहना की है.




