
Giridih: करीब 10 दिनों के बाद गिरिडीह स्वास्थ विभाग को कोरोना संक्रमितों के पांच नए केस जमुआ और बिरनी में मिले. इसमें जमुआ से तीन तो बिरनी से दो केस हैं. इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों को 108 हो गया है. इसमें एक्टिव केस की संख्या 14 हो गई है.
पांच नए संक्रमितों में बिरनी का एक संक्रमित धनबाद में इलाज के क्रम में पॉजिटीव पाया गया. गुरुवार को नए केस सामने आने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ अवद्येश सिन्हा के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय क्यूआरटी टीम रवाना हुई.
जानकारी के अनुसार, बिरनी के दोनों कोरोना संक्रमितों का सैंपल एक जूलाई को ही लिया गया था. वहीं, गुरुवार की देर रात दोनों का रिपोर्ट पॉजिटीव आया. बिरनी के गुडीटांड़ गांव में मिला कोरोना संक्रमित युवक कोलकाता से लौटा था.
इधर, जमुआ में मिले तीन कोरोना पॉजिटीव केसों में दो केस बाघमारा गांव का है, जबकि तीसरा कोंदंबरी के सिहोडीह गांव का. जानकारी के अनुसार सिहोडीह गांव का संक्रमित 45 वर्षीय प्रवासी है जो आठ दिनों पहले कोलकाता से लौटा था. इसी प्रकार बाघमारा गांव का दोनों संक्रमित भी प्रवासी ही बताया जा रहा है और मुंबई से लौटा था. फिलहाल जमुआ के तीनों संक्रमितों के संपर्क में आएं लोगों की पहचान करने में क्यूआरटी की टीम जुटी हुई है.
वहीं, जामताड़ा आईआरबी कैंप के एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप के 57 जवानों का सैंपल लिया गया है. कैंप के 200 मीटर एरिया को एपिडेमिक सेंटर बनाया है. जवान का ट्रेवल हिस्ट्री देवघर का बताया जा रहा है.




