Main SliderRanchi

#JharkhandVidhansabha: बोले इरफान- कुत्तों की तरह भौंक रहे BJP विधायक, BJP के अमित मंडल का जवाब– विधायक बनते ही स्पीकर पर फेंकी थी माइक

Ranchi : बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की मांग को लेकर बीजेपी विधायकों का सदन के अंदर से लेकर बाहर तक हंगामा जारी है. बुधवार का हंगामा बाकि दिनों की अपेक्षा ज्यादा है. वहीं बीजेपी विधायकों का हंगामा देखते हुए कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बड़ा बयान दिया है.

इरफान ने बीजेपी विधाय़कों के बारे कहा कि ये सभी असंवैधानिक हैं और लगता नहीं है कि ये सदन में आये हैं. इससे आगे कहा कि ये लोग कल्चर भूल गये हैं और सदन में कुत्तों की तरह भौंक रहे हैं. स्पीकर महोदय से मैंने आग्रह किया है कि इसपर संज्ञान लें. और जो लोग सदन में भौंक रहे हैं . उनपर कार्रवाई करें.

इससे आगे कहा कि दो-दो बार सदन में जीत कर आये हैं , लेकिन लगता नहीं है ऐसा. और कहीं ना कहीं ये संसदीय परंपरा का उल्लंघन है और मैं मांग करता हूं कि ऐसे विधाय़कों पर कार्रवाई की जाये.

इसे भी पढ़ें – रांची: ओरमांझी जू में शेरनी के बाड़े में गिरा युवक, रेस्क्यू के पहले ही बना निवाला

इरफान पर कमेंट करना गरिमा को खोना

वहीं इरफान अंसारी के बय़ान पर बीजेपी विधायक अमित मंडल ने जवाब दिया है. अमित मंडल ने कहा है कि, जब पहली बार इरफान अंसारी विधायक बने थे, तो स्पीकर को माइक फेंककर मारा था, तो उस वक्त नैतिकता कहां गयी थी. ये इरफान जी से पूछना चाहिए.

इससे गे कहा कि रफान जी का जो भी बयान आता है, वो असंवैधानिक ही होता है और इसपर कोई टिप्पणी ना ही करें तो उसी में हमारी गरिमा बची रहेगी.

वहीं श्वेत पत्र फाड़ने के सवाल के जवाब में उन्हों ने कहा कि, जब हमारी भाजपा की सरकार आयी तो आर्थिक स्थिती हमारी खराब हुई , लेकिन जब इकोनॉमिक सर्व ऑफ इंडिया ता है और उसके पेज नंबर थ्री पर लिखा जाता है कि इंडिया में आर्थिक व्यवस्था खराब होने के बावजूद झारखंड का इकोनॉमी ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है, तो ऐसे में मैं श्वेत पत्र को ठीक मानूं या इकोनॉमीसर्वे ऑफ झारखंड को ठीक मानूं.

इसे भी पढ़ें – अभिभावकों को CBSE पैटर्न के नाम पर गुमराह कर रहे स्कूल, राज्य में मात्र 453 को ही मान्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button