Main SliderRanchi

रांची: ओरमांझी जू में शेरनी के बाड़े में गिरा युवक, रेस्क्यू के पहले ही बना निवाला

Ranchi : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बुधवार को एक युवक शेर के बाड़े में गिर गया. युवक को कोई बचा पाता, उससे पहले ही युवक शेरनी अनुष्का का शिकार बन गया. युवक की उम्र 25 वर्ष बतायी जा रही है.

उसकी पहचान वसीम अंसारी उर्फ बबलू के रूप में हुई है. वह रांची के सदर थाना क्षेत्र के खिजुरटोला इलाके का रहने वाला था.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बिरसा जैविक उद्यान के कर्मचारी और अधिकारी सहित पुलिस पहुंची. युवक के शव को शेरनी के बाड़े से निकलवा लिया गया है.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandVidhansabha: बीजेपी विधायकों ने वेल में लगाया संघर्ष का नारा, स्पीकर बोले – बाबूलाल का मामला विचाराधीन

शेर के बाड़े में कैसे गिरा युवक इसकी हो रही जांच

युवक शेरनी के बाड़े में कैसे गिरा, फिलहाल इसकी जांच चल रही है. वो अकेले आया था, या उसके साथ कोई था. इसकी भी जांच की जा रही है. काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है जांच

युवक शेरनी के बाड़े मैं कैसे गिरा, इसकी जांच कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. पुलिस को शक है कि युवक ने आत्महत्या करने के मकसद से शेरनी के बाड़े में छलांग लगायी होगी. हालांकि इस बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. वहीं युवक को शेरनी के बाड़े में छलांग लगाते किसी ने नहीं देखा.

बाड़े में कूदा था युवक – पीके वर्मा

वहीं इस मामले पर प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर वाइल्ड लाइफ ने न्यूजविंग से बातचीत में कहा कि मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवक बाड़े में कूद गया था. जिसके बाद शेरनी ने उसे अपना शिकार बना डाला.

इसे भी पढ़ें – #Dhullu के यहां कुर्की जब्ती की तैयारी में पुलिस, यौन शोषण केस में अग्रिम बेल पर सुनवाई 7 को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button