Crime News

मारपीट और रुपया छिनतई करने के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने मारपीट और जबरन पैसा छिनतई करने के आरोप में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम संदीप, मनीष, प्रेम, मंगल मुंडा और प्रकाश मुंडा हैं. कल नामकुम निवासी महादेव मुंडा ने नामकुम थाने में एफआइआर दर्ज करायी थी कि स्कार्पियो में सवार सभी लोगों ने गाड़ी टकराने की वजह से मारपीट की और गाड़ी में जबरदस्ती बैठा कर दस हज़ार रुपये छीन लिये. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद नामकुम थाना की पुलिस ने मामले की जांच की और इस घटना में शामिल सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा नगदी समेत स्कॉर्पियो भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ें – सहायक अभियंता नियुक्ति की पीटी परीक्षा में आरक्षण मामले में सुनवाई 12 जनवरी को

Related Articles

Back to top button