
- कोविड-19 से बचाव के लिए झारखंड सरकार ने दिल्ली में भी बनाया गया कॉल सेंटर
Delhi/ Ranchi: कोविड-19 से बचाव के लिए झारखंड भवन नई दिल्ली से एयर इंडिया कार्गो से 3 अप्रैल को 85,000 थ्री लेयर मास्क, 15,000 एन 95 मास्क, 4986 पीपीई किट, 7 हजार 500ml के सैनेटाइजर, 100 थर्मो स्कैनर भेजे गये हैं.
वहीं 30 मार्च को 1200 वीटीएम किट एवं 25,000 एन 95 मास्क भेजा जा चुका है. सभी मेडिकल इक्विपमेंट एयर कार्गो द्वारा भेजे जा रहे हैं. राज्य सरकार नोबेल कोरोना वायरस से बचाव एवं उसकी चिकित्सा के लिए लगातार प्रयासरत है. जरूरत के हिसाब से आगे भी चिकित्सीय उपकरण मंगाये जायेंगे. ताकि कोरोना से लड़ने के लिए कोई कमी न रह जाये.
रांची के हिंदपीढ़ी इलाके को कैसे किया जा रहा सैनेटाइज, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें – #LockDownEffect: खाली रही खेल संघों की झोली, किसी को भी नहीं मिला एक भी रुपया अनुदान
दिल्ली में बनाया गया झारखंड के लिए कॉल सेंटर
लॉकडाउन में फंसे झारखंडियों को मदद के लिए नंबर जारी कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिनों के लॉकडाउन की वजह से देश में जगह-जगह फंसे झारखंड के लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार झारखंड भवन नई दिल्ली में भी कॉल सेंटर भी बनाये गये हैं.
इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 088 266 52 716 एवं 011 267 39 000 जारी किया गया है. इन नंबरों पर देशभर से झारखंड के निवासियों के कॉल आ रहे हैं. एम आर मीणा, स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन ,नई दिल्ली की अध्यक्षता में गठित टीम लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी कर रही है.
अब तक इन नंबरों पर हजारों कॉल आ चुके हैं, जिनपर भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार लगातार सहायता पहुंचायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें – #TabligiJamaat की बदसलूकी पर यूपी सरकार सख्तः रासुका के तहत होगी कार्रवाई, जेल में क्वारेंटीन करने पर भी विचार




