Chaibasa

सीआरपीएफ 60 बटालियन ने कुईरा में लगाया हेल्थ कैंप

Chakradharpur: सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट अम्बुज मुथाल के दिशानिर्देश पर सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत नक्सल प्रभावित कुईरा में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 60 बटालियन के डॉ दीपक चिकित्सा अधिकारी, सोमया मोहन्ती फार्मासिस्ट द्वारा भारी संख्या में महिलाओं, वृद्धजनों एवं बच्चों के स्वास्थ्य ,खून की जॉच कर आवश्यक दवाईयाँ उपलब्ध करवाई गई.मौके पर सहायक कमांडेंट राजेश पाण्डेय ने स्थानीय निवासियों, युवाओं एवं बच्चों को नक्सलवाद के दुष्प्रभावों के बारे में तथा जीवनशैली को बेहतर बनाने हेतु संबोधित किया. उन्होने बताया कि सीआरपीएफ के द्वारा लगातार सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते है और आगे भी किये जायेंगे. ऐसे कार्यक्रमों का उददेश्य बल के सदस्यों एवं ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करना और सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करना है. सीआरपीएफ आम जनता के सुख-दुखः में हमेंशा सहभागी रहती है और उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है. स्वास्थ्य शिविर में ग्राम के गणमान्य लोग, मानकी,मुण्डा एवं स्थानीय पुलिस भी उपस्थित रहे, कुईरा एवं आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए तथा इस प्रकार के मानवीय सदभावना के कार्य के लिए सभी भागीदारों का धन्यवाद दिया.

मागे पर्व को लेकर ग्रामीणों के बीच नगाड़ा,मादर एवं वस्त्र का  वितरण

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के हुडंगदा पंचायत के बंगरासाई एवं सुबानसाई गांव के ग्रामीणों को मागे पर्व बेहतर रूप से मनाने के लिये मादर, नगाड़ा एवं वस्त्र का वितरण पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने किया.इस मौके पर डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि मागे पर्व प्रत्येक आदिवासी बहुल गांव में धूम धाम से मनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा मागे पर्व पर आदिवासी समाज अराध्य देव सिंहबोंगा की पूजा कर क्षेत्र के सुख शांति व समृद्धि की आराधना करते है. जिससे पर्व को लोग खुशियों के साथ मना सके.उन्होंने कहा आदिवासी संस्कृति को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. जिसको लेकर आदिवासी बहुल गांव में मागे पर्व पर मादर एवं नगाड़ा दिया जा रहा है. जिससे ग्रामीण लोकगीत पर नगाड़ा एवं मांदर की थाप पर नित्यकर कर पर्व मना सके .उन्होंने कहा पर्व पर नया वस्त्र देना हमारे समाज की एक परंपरा रही है .उसी परंपरा को मैं निभाने का प्रयास कर रहा हूं. इसी के अंतर्गत मैंने ग्रामीणों के बीच धोती साड़ी एवं गंजी का वितरण किया है .और आगे भी यह कार्यक्रम हमारा चलता रहेगा.उन्होंने कहा सुबानसाई में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मागे पर्व मनाया जायेगा.इस मौकंपर ग्राम मुंडा मानसिंह हेंब्रम वार्ड सदस्य मसूरी कुई,ग्रामीण एव महिला समूह के सदस्य जोबना कुई, पार्वती कुई, माली, कुई,रायमुनी कुई समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

 

 

Related Articles

Back to top button