JamshedpurJharkhand

पितरों को जल तर्पण कर लोगों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीष

अमावस्या के साथ हुआ पित्र पक्ष का समापन, नदी-घाटों पर स्नान के लिए उमड़ी भीड़

Jamshedpur : आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पित्र पक्ष के अंतिम दिन शहर में विभिन्न नदी घाटों पर लोगों ने स्नान-ध्यान कर अपने पितरों को जल अर्पण किया. मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट में काफी संख्या में लोग अपने पितरों व पूर्वजों को निमित्त किया. इसके पश्चात ब्राह्मणों को भोजन व दान किया. मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के आखिरी दिन पिछले 15 दिन से आये हुए पितर आमवस्या को अपने को आशीर्वाद देकर विदा लेते है.
पंडित विपिन झा ने बताया कि अमावस्या को पितृ पक्ष के आखिरी दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. सर्व पितृ आमवस्या के दिन वैसे लोगों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी असामयिक होती है और मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती. शास्त्रों के अनुसार इस दिन श्राद्ध करने से पितरों को भोजन प्राप्त होता है. इसके बदले पितर अपनों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते है. पंडित विपिन झा ने बताया कि इस साल अमावस्या तिथि की मंगलवार शाम 7ः04 बजे से शुरू होकर बुधवार शाम 4ः34 बजे तक रही.

इसे भी पढ़ें: कलश स्थापना के साथ कल से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, पालकी पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगी मां

Related Articles

Back to top button