NationalNEWS

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज तड़के पुलवामा जिले के टिकन इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था

 Srinagar :  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आंतकवादियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में  तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गये. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में एक असैन्य नागरिक घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज तड़के पुलवामा जिले के टिकन इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

IGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया, पुलवामा मुठभेड़ में अल-बद्र संगठन के सभी तीन स्थानीय आतंकवादी मारे गये. टिकन गांव में सेना, पुलिस और CRPF की सर्च के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. जिसमें एक सिविलियन के पैर में गोली लग गयी, उसकी हालत ठीक है. मुठभेड़ में तीनों आतंकवादी मारे गये.

इसे भी पढ़े ; किसान आंदोलन : अमित शाह और किसान नेताओं के बीच वार्ता का रिजल्ट जीरो!

सेना की 55 आरआर, सीआरपीएफ ने  सर्च ऑपरेशन चलाया

सुरक्षाबलों को टिकेन गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद सेना की 55 आरआर, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की एसओजी ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. ऐसे में खुद को घिरा हुआ देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मार गिराया

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.  उन्होंने बताया कि आतंकवादियों और उनके संगठन की पहचान की जा रही है.

इसे भी पढ़े ; मोदी की इस फोटो ने ट्विटर पर बना दिया रिकॉर्ड

Related Articles

Back to top button