
Patna : राज्य में करीब 40 हजार माध्यमिक व प्लस-टू शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने सोमवार को नियोजन का शेड्यूल जारी कर दिया.
विभाग ने सभी नियोजन इकाइयों को आदेश दिया कि पांचवें चरण की जो नियोजन प्रक्रिया चल रही है, उसे पूरा करते हुए छठे चरण की नियुक्ति की कार्रवाई व प्रक्रिया का निर्धारण सुनिश्चित करें.
बता दें कि प्लस-टू स्कूलों में गणित, भौतिक, रसायन, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा आर्ट फैकल्टी से संबंधित शिक्षकों के पद खाली हैं. माध्यमिक स्तर पर विज्ञान, अंग्रेजी, गणित के अलावा अन्य विषयों में शिक्षकों के पद खाली हैं.
इसे भी पढ़ें : हास्य अंदाज में पेश की गई है परिणीति और सिद्धार्थ की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’
खाली पदों की सूची तैयार करने का आदेश
विभाग के उपसचिव अरशद फिरोज ने 29 जुलाई तक सभी जिला परिषद व नगर निकाय नियोजन इकाइयों को खाली पदों और अतिरिक्त पदों की अंतिम सूची तैयार करने का आदेश दिया.
इसके बाद 27 अगस्त से 26 सितम्बर तक अभ्यर्थियों से आवेदन जमा लिये जायेंगे.
इसे भी पढ़ें : आकाश विजयवर्गीय प्रकरण पर बोले पीएम मोदीः बेटा किसी का हो,मनमानी नहीं चलेगी, कार्रवाई होनी चाहिए
विषयवार रोस्टर क्लीयर करना जरूरी
शेड्यूल के मुताबिक, छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया में खाली पदों के साथ विषयवार रोस्टर क्लीयर करना अनिवार्य है. यह कार्य नियोजन इकाइयों को 9 अगस्त तक पूरा कर लेना है. इससे पहले 3 अगस्त को नियोजन से संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण होगा.
6 अगस्त को जिला स्तर पर नियोजन से जुड़े कर्मियों को जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. 16 अगस्त तक क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के स्तर से रोस्टर क्लीयरेंस किया जायेगा.
इसके बाद 26 अगस्त तक नियोजन इकाई द्वारा कोटि एवं विषयवार खाली पदों की सूचना का प्रकाशन किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : रांची : 15 दिनों में हुई सात हत्याएं, सबसे अधिक आपसी विवाद में हुई हत्याएं
प्रमुख तारीखें
- 27 अगस्त 26 सितम्बर तक नियोजन इकाइयों में जमा होंगे आवेदन
27 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक मेधा सूची की तैयारी
14 अक्टूबर तक औपबंधिक मेधा सूची का अनुमोदन
19 अक्टूबर तक औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन
21 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक मेधा सूची पर आपत्ति ली जायेगी
11 नवम्बर को आपत्तियों का निराकरण
15 नवम्बर को मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन
18 से 22 नवम्बर तक मेधा सूची के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच या सत्यापन
25 नवम्बर को जिला परिषद व नगर निकाय द्वारा मेधा सूची का अनुमोदन
26 नवम्बर को नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची का सार्वजनीकरण
इसे भी पढ़ें : रांची : 15 दिनों में हुई सात हत्याएं, सबसे अधिक आपसी विवाद में हुई हत्याएं




