Uncategorized

आईएस से संपर्क मामले में इंजीनियर के घर छापा

अलापुझा, 4 अगस्त: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने केरल में एक इंजीनियर के घर छापा मारा. एनआईए की छापेमारी उसके तार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े होने के संदेह में की गई है. एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि इंजीनियर के घर एनआईए की टीम गुरुवार रात पहुंची.

अधिकारी ने बताया, युवक को कोच्चि से लाया गया. हमारी जानकारी के मुताबिक, एनआईए अधिकारियों ने इंजीनियर के मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं.

उन्होंने बताया कि छापेमारी के बाद उसे वापस कोच्चि ले जाया गया और उसके अभिभावकों से भी एनआईए के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है.

एनआईए मार्च में कन्नूर के नजदीक कनकमाला में आठ आईएस समर्थकों की हुई एक गुप्त बैठक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इस मामले में एक को छोड़ अन्य सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button