Bihar

सारण में 40 लाख रु. लूटकांड के आरोपी के घर छापेमारी के बाद दो महिला परिजनों ने की आत्महत्या

Saran : सारण के भेल्दी थाना क्षेत्र के ख़रीदहा गांव में लूटकांड के आरोपी के घर पुलिस ने छापेमारी की. जिसके बाद दो महिला परिजनों ने आत्महत्या कर ली है. बुधवार की सुबह सनसनीखेज मामला सामने आते ही जिला के पुलिस के आला अधिकारियों व अन्य जांच एजेंसी ने भी पहुंच कर मामले की जांच की. वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों में आरोपी ख़रीदहा गांव निवासी सोनू पांडे की मां संजू देवी और बहन रूपा कुमारी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – रांची : अपराधी हाईटेक तरीके से मांग रहे हैं रंगदारी, पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग

बताया जा रहा है कि 40 लाख रु. के लूटकांड का आरोपी भेल्दी थाना क्षेत्र के ख़रीदहा गांव के चंदेश्वर पांडे का पुत्र सोनू पांडेय है. जिसको लेकर पुलिस ने रात में सोनू पांडे के घर में छापेमारी कर लगभग साढ़े छह लाख रुपये की बरामदगी की, जबकि सोनू पांडे पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाया. रुपये बरामदगी व सोनू पांडे से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस नहीं दे रही है. उक्त घटना के बाद आरोपी की मां और बहन ने आत्महत्या कर ली है. इसकी जानकारी गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गयी. मामले की जानकारी आला अधिकारियों को होने पर गांव में पुलिस का जमावड़ा लगने लगा.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच को दे रही है गति

बता दें कि बीते सोमवार को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के इसरौली पेट्रोल पंप से नजदीक पटेढ़ी में हथियारों से लैस बाइक सवार अपराधियों ने एक एटीएम फ्रेंचाइजी कर्मी से 40 लाख रुपये लूट लिये थे. इसी की जांच क्रम में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

इसे भी पढ़ें –  जुबली पार्क बनाम खरकई नदी – पर्यावरण पर यह दोहरी नीति क्यों !

Related Articles

Back to top button