
Ranchi: पचास हजार के इनामी नक्सली को पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली का नाम एनेम हस्सा पूर्ति है. पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है. इसके ऊपर एनआईए ने 50,000 का इनाम घोषित किया था. यह सक्रिय सदस्य था जो पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में शामिल था.
गिरफ्तार नक्सली तिरुलडीह खरसावां थाना क्षेत्र की गस्ती पार्टी पर घात लगाकर हमला किया था जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की शहादत हुई थी. इस नक्सली को तमाड़ थाना क्षेत्र के राड़गांव और रंगामटी इलाके से गिरफ्तार किया गया है.
एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि यह नक्सली तमाड़ क्षेत्र का रहने वाला है. इस नक्सली की कुडू क्षेत्र में पांच पुलिस कर्मियों की शहादत में भी इसकी भूमिका थी. चार साल पहले इसे एनआईए ने गिरफ्तार किया था. बाद में बेल पर छूट कर वापस से दस्ते में शामिल हो गया था. गिरफ्तार नक्सली के पास से एक देशी, दो नाली कट्टा और चार जिंदा गोली बरामद किया है. गिरफ्तार उग्रवादी पर दो मामले दर्ज है.




