Chaibasa

भाकपा माओवादी नक्सलियों के लिए लेवी मांगने वाले 4 लोग गिरफ्तार, हथियार जब्त

Chaibasa: पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने नक्सलियों के लिए लेवी मांगने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने हथियार, मोटरसाइकिल, नक्सली पर्चा आदि बरामद किया है. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें जीतेन हांसदा, सुभाष दोराई, साधुचरण सुमब्राई और मानकी जामुदा शामिल हैं. पश्चिम सिंहभूम एसपी आशुतोष शेखर ने चारों नक्सलियों के गिरफ्तार किए जाने के मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 24 मार्च को चक्रधरपुर के जारकी में पुलिया निर्माण कर रही कम्पनी चंदेल कंस्ट्रक्शन के कैंप में 7 व्यक्ति हथियार लेकर घुसे थे और कंपनी के लोगों को लाखों की लेवी की मांग की थी. लेवी नहीं दिए जाने पर काम बंद करने की धमकी दी थी. वही सोनूआ के गोविंदपुर पंचायत भवन में ठहरे अविनाश कंपनी के मजदूरों को भी माओवादी संगठन का नाम लेकर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा डराया धमकाया गया था और लेवी की मांग की गई थी और नक्सली परचा भी थमाया गया था. दोनों मामले को लेकर एसपी के द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए मामले में संलिप्त 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उस मोबाइल और सिम को भी जब्त कर लिया जिसके जरिए लेवी की मांग इनके द्वारा की जा रही थी. इनके पास से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, तीन मोटरसाइकिल, एक देसी रिवाल्वर, दो लोहे का बैरल और दो नक्सली पर्चा बरामद किया है.

पुलिस ने बताया है कि लेवी मांगने के इस कांड में संलिप्त बाकी के बछे चार अभियुक्तों की भी तलाश जारी है और जल्द ही चारों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफलता हासिल करेगी. इस मामले में गिरफ्तार जितेन हांसदा उर्फ़ अविनाश हांसदा पर पहले से ही 7 मामले दर्ज हैं. पुलिस को काफी दिनों से जितेन हांसदा की तलाश थी. इनकी गिरफ्तारी व मामले के उद्भेदन में चक्रधरपुर एसपी कपिल चौधरी, सोनवा थाना प्रभारी रामप्रवेश कुमार राय, चाईबासा तकनीकी शाखा प्रभारी राकेश खावास, मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन कुमार पाठक पांडवा शाली थाना प्रभारी सत्यम कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों का अहम योगदान रहा.

इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर के रेलवे के लोको कॉलोनी में पांच दिवसीय शीतला माता पूजा शुरू, हल्दी से बनती है प्रतिमा

Related Articles

Back to top button