
Ranchi: झारखंड एथलेटिक एसोसिएशन एवम रामगढ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 07 अगस्त को रजरप्पा स्टेडियम, रामगढ़ में तीसरे National Javelin Day competition का आयोजन होगा. यह प्रतियोगिता पूरे भारत में प्रत्येक वर्ष एथलीट नीरज चोपड़ा (टोकियो ओलंपिक,7Aug 2021में प्रथम Gold medal athletics) ने प्राप्त किया था, उसी के सम्मान में 07अगस्त को होती है. यह प्रतियोगिता पुरुष/महिला, बालक/बालिका U/20,18,16 वर्ग में आयोजित होगी.
झारखंड राज्य के सभी जिला से खिलाड़ी इसमें भाग ले सकते हैं. विजेता को मेडल एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान तक दिया जाएगा. प्रतियोगिता 7 अगस्त को सुबह 10:00am बजे प्रारंभ होगी. सभी जिला सचिव को अपने अपने खिलाड़ियों को निर्देश देने को कहा गया है कि वे समय पर स्टेडियम पहुंच जाएं. खिलाड़ियों से आग्रह किया गया है कि वह 7 अगस्त को सुबह 8 बजे तक प्रतियोगिता स्थल रजरप्पा स्टेडियम, रामगढ़ में रिपोर्ट करेंगे.
इसे भी पढ़ें: सीसीएल सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह ने विधिक मामलों के प्रबंधन हेतु एक सॉफ्टवेयर किया लॉन्च




