JharkhandLead NewsNEWSRanchiSports

37th NATIONAL GAME: पंजाब को परास्त हॉकी झारखंड की महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

Goa: 30 अक्तूबर से 08 नवंबर तक गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 में बुधवार को झारखंड के खाते में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने एक पदक डाला. झारखंड की महिला टीम ने तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में हॉकी पंजाब को 1-0 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया. झारखंड की ओर से एक मात्र गोल प्रमोदिनी लकड़ा ने मैच के आठवें मिनट में फील्ड गोल के जरिये किया. झारखंड टीम के कांस्य पदक जीतने पर हॉकी झारखंड,खेल विभाग और झारखंड ओलंपिक संघ के सभी पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी है.

Related Articles

Back to top button