JharkhandRanchi

रांची : डाकघरों में जमा-निकासी का काम ठप, लोगों को हो रही परेशानी

Ranchi : डाकघर में 20 दिनों से जमा-निकासी का काम ठप है. रांची में मेन रोड और डोरंडा के डाकघरों के अलावा अन्य किसी भी डाक घर में पैसे की निकासी, जमा एवं पीएफ व बीमा संबंधी कार्य नहीं हो रहे हैं. हालत ऐसी है कि शहर के सभी डाकघर से लोग डोरंडा और मेन रोड के डाकघर पहुंच रहे हैं. जिन्हें जानकारी नहीं है वे अभी भी सिस्टम के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिन पहले इन दोनों स्थानों में भी कार्य बाधित थे.

इसे भी पढ़े- आरटीआई से ना सूचना देंगे और ना भ्रष्टाचार होगा उजागर

नए सॉफ्टवेयर सीएसआई के लागू होने के बाद से हो रही समस्या

12 जून को नए सॉफ्टवेयर सीएसआई के लागू होने के बाद यह समस्या आई है. नया सॉफ्टवेयर सभी कंप्यूटर सिस्टम को एक सेंट्रल सर्वर से जोड़ता है. पहले इन कंप्यूटरों के लोकल सर्वर थे. जानकारों के अनुसार नए सॉफ्टवेयर के लागू होने के पहले सभी संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण की आवश्यकता थी, जिसके जानकारी के अभाव में अन्य डाकघरों में भी पैसे का लेन-देन ठप है.

इसे भी पढ़े- भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष ने फूंका बिगुल, हेमंत ने कहा – जनता पर थोपा जा रहा काला कानून

ये  समस्याएं हो रही है

– चेक और कैश की जानकारी को सर्वर में फीड करने और प्राप्त करने का कार्य प्रभावित है.

– किसी भी ट्रांजेक्शन के बाद डिलीवरी स्टेटस का मेल नहीं दिख रहा है.

– एक डाकघर से दूसरे डाकघर का समन्वय नहीं है.

– पीएलआई और आरपीएलआई के कार्य नहीं हो पा रहे हैं.

– कांके सहित अन्य डाकघरों में स्पीड पोस्ट की बुकिंग बंद है.

– चेक से ले कर कैश तक के कार्यो में परेशानी आ रही है, कर्मचारियों को डिलीवरी अपडेट का मेल नहीं मिल रहा है.

इसे भी पढ़े- जहर खाकर मरी लड़की के पिता से पुलिस ने वसूले 15 हजार!

कई डाकघर में अभी तक नहीं लागू हुआ है नया सॉफ्टवेयर

एक ओर नए सॉफ्टवेयर को लेकर कई समस्याएं सामने हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के कई ऐसे डाकघर हैं जहां अभी तक नया सॉफ्टवेयर लागू ही नहीं हो सका है. रेलवे, डाकघर, सैटेलाइट कॉलोनी डाकघर और रिम्स डाकघर ऐसे ही कुछ उदाहरण हैं. सॉफ्टवेयर लागू नहीं होने के कारण यहां पूरी तरह से कार्य बाधित है.

इसे भी पढ़े- साईनाथ, राय और इक्फाई यूनिवर्सिटी के कुलपति की योग्यता यूजीसी गाइडलाईन के अनुरूप नहीं

क्या कहते हैं लोग

मोहन साहू, बरियातू- मैं बरियातू से डोरंडा अपने बीमा के काम के लिए आया हूं. पिछले कई दिनों से यहां के डाकघर में काम बंद है. किसी ने बताया कि मेन रोड और डोरंडा डाकघर में काम हो रहा है. तो मै यहां आ गया.

नारायण सिंह, हटिया- हटिया डाकघर में कहा गया कि लिंक फेल है. कई बार जाने के बाद भी काम नहीं हुआ तो मेन रोड डाकघर आना पड़ा. दो सप्ताह से भटक रहा हूं, लेकिन काम नहीं हो रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

 

Related Articles

Back to top button