Ramgarh

रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की 30वीं वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न

Ramgarh: रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज वार्षिक 30 वी वार्षिक आम सभा रामगढ चेंबर सभागार में संपन्न हुआ. इस वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि अंबा प्रसाद विधायक बड़कागांव , विशिष्ट अतिथि में किशोर मंत्री अध्यक्ष एफजेसीसीआई एवं रमेश कुमार अजमेरिया जिंदल प्लांट हेड कार्यक्रम में उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता चेंबर के अध्यक्ष विनय कुमार के द्वारा की गई. इस कार्यक्रम में रामगढ़ चेंबर के सभी पूर्व अध्यक्ष एवं चेंबर के सभी सदस्य उपस्थित हुए.

इस मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा जो सामाजिक कार्य किया जा रहा है काफी सराहनीय है रामगढ़ चेंबर के द्वारा सामाजिक कार्य ही नहीं बल्कि सरकार को सुझाव देने का भी कार्य चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा किया जा रहा जो कि बहुत सराहनीय है. वहीं फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने बताया कि यह जो आम सभा होता है यह उत्साहित करने के लिए महौल होता है. व्यापारियों को , एक साल पूरा हो गया अपना सुख दुख बात करने का होता है और भविष्य की जो योजनाएं होता है उसका विचार करने का यह कार्यक्रम होता है.

Related Articles

Back to top button