JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर में फिर कोरोना के 3 नये मामले, अभी भी डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के टीके की सेकंड डोज बाकी

Jamshedpur   : लौहनगरी में रविवार को कोरोना संक्रमण से ठीक होकर 4 लोग अस्पताल से घर लौटे, वहीं तीन नये संक्रमितों की पहचान भी हुई. इनमें से 1 कदमा तथा 2 मानगो के रहने वाले हैं. जिले में कोरोना संक्रमण के अभी 37 एक्टिव मामले हैं. लगातार  कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शहर के अलग अलग इलाकों में मास्क चेकिंग अभियान और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

इधर एसडीओ संदीप कुमार मीणा ने बताया कि जिस तरह कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा हैं, वह चिंता का विषय है. क्योंकि शहर में अभी भी लागभग डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन की सेकंड डोज समय पूरा होने के बाद भी नहीं ली है. जबकि जिला प्रशासन ने वाक इन मोड पर कीनन स्टेडियम में 12 घंटे टीका देने की व्यवस्था की है. इसके अलावा 11 वैक्सीन वैन पूरे शहर में घूम रही हैं. उन्होंने लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में आकर अपना वैक्सीनेशन कंप्लीट करवाएं. साथ ही त्योहारों के मौसम को देखते हुए बाजारों के अंदर जाने से पहले मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें.

इसे भी देखें – विधायक सरयू राय के नवमनोनीत विधायक प्रतिनिधि आकाश शाह को सम्मेलन ने किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button