West Bengal

दो लाख से अधिक का बस किराया चुका गोवा से बंगाल पहुंचे 29 श्रमिक, पूर्वी रेलवे ने रद्द की स्पेशल ट्रेनें

Kolkata :  दो लाख रुपये से अधिक का बस किराया चुकता कर गोवा से 29 श्रमिक शनिवार को बंगाल पहुंचे.  हालांकि सूबे में लॉकडाउन शुरू हो जाने के कारण उनकी बस को कोलकाता के बागुईआटी इलाके में रोक दी गयी. वे दिनभर भूखे-प्यासे वहीं फंसे रह गए. लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद ही बस को रवाना होने दिया गया. ये मजदूर गोवा के वास्को डि गामा में एक निर्माण कंपनी में काम करते थे. लॉकडाउन शुरू हो जाने के कारण कंपनी का काम बंद हो गया था और वे वहीं फंस गए थे.

इसे भी पढ़ेंः कोविड बेडों की संख्या कम बताना अफवाह, 4000 मरीजों के लिए की जा रही है जगह की पहचान :  हेमंत

सभी श्रमिक दक्षिण 24 परगना जिले के हैं

सभी का घर दक्षिण 24 परगना जिले के धामाखाली इलाके में है. उन्होंने किसी तरह रुपये का इंतजाम किया और एक बस भाड़े में लेकर विभिन्न राज्यों से होते हुए बंगाल पहुंचे.  बागुईआटी ट्रैफिक गार्ड ने उन्हें रोक दिया. प्रवासी मजदूरों का कहना है कि सारे कागजात दिखाने पर भी उनकी बस को जाने नहीं दिया गया और उनके लिए खाने-पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं की गयी.

वे दिनभर भूखे-प्यासे बस में पड़े रहे. मजदूरों ने कहा कि वे विभिन्न राज्यों से होते हुए बंगाल पहुंचे हैं. कहीं भी उन्हें नहीं रोका गया लेकिन अपने घर से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर उन्हें दिनभर रोककर रखा गया.

लॉकडाउन को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने रद्द की स्पेशल ट्रेनें

इधर, पूर्वी रेलवे (ईआर) ने बंगाल के कुछ स्टेशनों से 29 जुलाई, बुधवार को प्रस्थान करने और पहुंचने वाली विशेष ट्रेनों को रद्द कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लागू संपूर्ण लॉकडाउन के कारण यह निर्णय लिया गया है. बंगाल सरकार ने सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन की घोषणा की है. इससे पहले शनिवार को लॉकडाउन के दौरान भी पूर्वी रेलवे ने हावड़ा व सियालदह स्टेशनों से खुलने वाली व आने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया था.

इसे भी पढ़ेंः गर्व की बात : सब ठीक रहा तो आइसीसी चेयरमैन बन सकते हैं सौरव गांगुली, संगकारा ने किया समर्थन

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

पूर्व रेलवे की ओर से एक बयान में बताया गया कि 28 जुलाई को नई दिल्ली से चलकर हावड़ा आने वाली ट्रेन संख्या 02302 और 29 जुलाई को वापसी करने वाली ट्रेन संख्या 02301 रद्द कर दी गयी है. इसी प्रकार 27 और 29 जुलाई को सियालदह-न्यू अलीपुरदुआर विशेष ट्रेन संख्या 02377 रद्द कर दी गयी है. अधिकारी ने बताया कि ट्रेन संख्या 02378 न्यू अलीपुरदुआर-सियालदह विशेष ट्रेन 28 और 30 जुलाई को नहीं चलेगी.

उन्होंने कहा कि सियालदह-भुवनेश्वर (02201) और भुवनेश्वर-सियालदह (02202) विशेष ट्रेन 27 और 28 जुलाई को नहीं चलेगी. अधिकारी ने कहा कि हावड़ा-पटना (02203) और पटना-हावड़ा (02204) विशेष ट्रेन 29 जुलाई को रद्द रहेगी. इसके अलावा पटना-शालीमार (02214) और शालीमार-पटना (02213) विशेष ट्रेन 28 और 29 जुलाई को नहीं चलेगी.

इसे भी पढ़ेंः सरायकेला: विरोधी को फंसाने के लिए बिल्डर ने खुद करवायी अपनी कार पर फायरिंग, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

7 Comments

  1. Hi there! This blog post could not be written any better!
    Looking through this article reminds me of my previous roommate!
    He continually kept talking about this. I will forward this post to him.
    Pretty sure he’s going to have a very good read. Thank you for
    sharing!

  2. Does your website have a contact page? I’m having problems locating it but, I’d like to send you an email.
    I’ve got some ideas for your blog you might be interested in hearing.
    Either way, great site and I look forward to seeing it grow over
    time. 2CSYEon cheap flights

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button