JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में पारंपरिक आदिवासी आभूषणों की लगाई जाएगी प्रदर्शनी, पलाश ब्रांड के उत्पाद का भी लगेगा स्टॉल

Ranchi: झारखण्ड आदिवासी महोत्सव-2023 में पारंपरिक आदिवासी आभूषणों और पलाश ब्रांड के उत्पादों के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। जेएसएलपीएस, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर सखी मण्डल की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों (पलाश ब्रांड एवं आदिवा ब्रांड) की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जायेगी। पलाश ब्रांड के तहत राज्य भर की ग्रामीण महिलाएं खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन के माध्यम से अपनी आजीविका सुनिश्चित करती हैं.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: एसआरडीएवी पुंदाग में विज्ञान प्रदर्शनी सह प्रतिभा सम्मान समारोह

आदिवासी आभूषणों का ब्रांड “अदिवा”

आदिवा ब्रांड के तहत पारंपरिक आभूषणों का मूल्यवर्धन कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि आदिवासी पारंपरिक कला एवं संस्कृति लोगों तक पहुँच सके. आदिवासी महोत्सव में लोक पारंपरिक आदिवासी आभूषणों को देख और खरीद पाएंगे. पलाश के स्टॉल में 30 से ज्यादा उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जायेगी. जैसे-शुद्ध शहद, कोल्ड-प्रेस्ड सरसों का तेल, काला गेहूं का आटा, हल्दी, मिर्च पाउडर, रागी का आटा, रसायन-मुक्त साबुन, कुकीज़, आदि.

आजीविका दीदी कैफे में उठायें आदिवासी व्यंजनों का लुत्फ

महोत्सव में ‘आजीविका दीदी कैफे’ का भी स्टॉल लगया जाएगा। जिसमें लोग झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों जैसे राइस डंबु, मडुवा डंबू, धुस्का घुघनी, मडुआ पकौड़ा, माढ़ जोर, दाल पीठा आदि का लुत्फ उठा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button