
Ranchi : सराहनीय सेवा के लिए 23 पुलिस अधिकारी को, वीरता के लिए छह और केंद्रीय गृह विशिष्ट ऑपरेशन के लिए 15 पुलिस अधिकारियों को पदक दिया जाएगा. सराहनीय सेवा के लिए प्रभात कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार सिंह, हवलदार हेमंत कुमार, हवलदार सिकंदर राय व अन्य के नाम हैं. इन सभी को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा. वीरता के लिए जितेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, मनोज कुमार व अन्य को पुलिस पदक दिया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री विशिष्ट ऑपरेशन के लिए होमकर अमोल विनुकांत, राजकुमार लकड़ा, अनूप बिरथरे व अन्य को पदक दिया जाएगा. इस संबंध में सूची जारी कर दी गई है.
पूरी सूची यहां देखें – f2965eaf-307a-4bdb-9621-81cd0bdeb7ea



