JharkhandLead NewsRanchi

चतरा में 23 तो हजारीबाग और कोडरमा में भी एक दर्जन से अधिक प्रत्याशी मैदान में, गांडेय उप चुनाव में 11 कैंडिडेट ठोकेंगे ताल

Ranchi : राज्य में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में चुनाव होने हैं. इसके अलावा गांडेय विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव होने हैं. यहां 20 मई को मतदान होगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय (झारखंड) के मुताबिक, इन तीन लोकसभा सीटों के अलावे गांडेय सीट के लिए स्क्रूटनी का काम पूरा कर लिया गया है. चतरा लोकसभा सीट के लिए तीन मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें भाजपा के काली चरण सिंह, कांग्रेस के कृष्णानंद त्रिपाठी और बहुजन समाज पार्टी के जगदेव प्रसाद के आवेदन सही पाये गये हैं. इसके अलावे पंजीकृत राजनीतिक दलों सहित निर्दलीय प्रत्याशियों की कुल संख्या 20 (कुल 23) है.

कोडरमा लोकसभा सीट के लिए भाजपा से अन्नपूर्णा देवी और बहुजन समाज पार्टी से सिटन रविदास का आवेदन वैध पाया गया है. पंजीकृत राजनीतिक दलों में सीपीआइ (माले) के विनोद सिंह समेत पांच कैंडिडेट हैं. साथ ही 9 निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं. हजारीबाग सीट से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों में कांग्रेस के जेपी पटेल का नामांकन वैध पाया गया है. साथ ही भाजपा के मनीष जायसवाल और बसपा के मो मोईन उद्दीन अहमद का नामांकन भी सही है. इसके अलावा 14 अन्य प्रत्याशियों के नामांकन भी वैध पाये गये हैं.

गांडेय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए झामुमो से कल्पना सोरेन, भाजपा से दिलीप कुमार वर्मा का नामांकन हुआ है. इसके अलावे 9 अन्य कैंडिडेट का भी नामांकन स्क्रूटनी के बाद सही पाया गया है.

इसे भी पढ़ें – जमीन घोटाले में फंसे हेमंत सोरेन अब तक खेलते रहे पॉलिटिकल विक्टिम कार्ड, हाइकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक नहीं मिल रही राहतः भाजपा

Related Articles

Back to top button