
Ranchi : 20वीं राज्य स्तरीय जूनियर वुशु प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें रांची पहुंची. आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम, नामकुम में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और फिर वजन लिया गया. झारखण्ड वुशू एसोसिएशन की तकनीकी टीम के पदाधिकारी इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए अपना योगदान दे रहे हैं. इस प्रतियोगिता के टेक्निकल चेयरमैन रत्नेश गुप्ता सहित सुशील कच्छप, दीपक गोप, मनीष मुंडा, निशांत तिर्की, मृत्युंजय कुमार ने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और वजन लिया.
इसे भी पढ़ें – ठेले पर अंडा बेचनेवाले संतोष को न्याय दिलाने की फरियाद लेकर चुनाव आयोग पहुंची भाजपा



